फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   sports,college

खिलाड़ियों ने की गड़बड़ी तो कॉलेजों पर लगेगा जुर्माना

Tue, 12 Nov 2019 02:58 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 12 Nov 2019 02:58 AM IST
विज्ञापन
sports,college
बरेली। एमजेपी रुहेलखंड विश्वविद्यालय की मेजबानी में 23 नवंबर से होने वाली एथलेटिक्स चैंपियनशिप में हुड़दंग मचाने वाले खिलाड़ियों पर लगाम लगाने के लिए कॉलेजों को जिम्मेदार बना दिया गया है। अगर खिलाड़ी प्रतियोगिता के दौरान कोई भी गड़बड़ी करेगा तो कॉलेज जिम्मेदार होंगे और कॉलेजों पर जुर्माना तक लगाया जा सकता है। इसके अलावा नशा करने वाले खिलाड़ियों को भविष्य की प्रतियोगिताओं से बैन कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

दरअसल एथलेटिक्स प्रतियोगिता में बरेली और मुरादाबाद मंडल के सौ से ज्यादा कॉलेज हिस्सा लेते हैं और हर साल हंगामा होता है। हॉस्टल में मारपीट से लेकर दूसरे कॉलेजों के खिलाड़ियों से अभद्रता की घटनाएं हो चुकी हैं। हॉस्टल में बवाल होने पर मुरादाबाद मंडल के एक कॉलेज पर जुर्माना तक लगाया जा चुका है। चूंकि इस बार दूसरे ग्राउंड पर प्रतियोगिता होगी और ग्राउंड भी अच्छा नहीं तो अव्यवस्थाएं हावी रह सकती हैं। इससे निपटने के लिए विश्वविद्यालय ने पहले ही तैयारी कर ली है। खिलाड़ियों द्वारा नशा करने के कई मामले सामने आते रहें। अगर खिलाड़ी नशीले पदार्थ का सेवन करता पकड़ा गया तो उसको कम से कम दो साल के लिए बैन किया जाएगा। क्रीड़ा सचिव प्रोफेसर एके जैतली ने बताया कि सभी कॉलेजों को नियम फॉलो करने होंगे। अगर कोई खिलाड़ी गड़बड़ी करता है तो उसका जिम्मेदार कॉलेज होगा। इसलिए टीम मैनेजर को सारी बातें बताकर ही कॉलेज भेजेें। कोई खिलाड़ी नशा करते पकड़ा गया तो उसको नियमानुसार बैन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed