{"_id":"5e2b366b8ebc3e4b17266664","slug":"sports-bareilly-news-bly39330322","type":"story","status":"publish","title_hn":"विधि और वाणिज्य संकाय टीम के बीच 27 को फाइनल मुकाबला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विधि और वाणिज्य संकाय टीम के बीच 27 को फाइनल मुकाबला
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। बरेली कॉलेज मैदान मेें चल रहे खेलकूद प्रतियोगिता में शुक्रवार को क्रिकेट के दो मुकाबले हुए। पहला मैच, कला और विधि संकाय के बीच खेला गया। कला संकाय ने टॉस जीता और बैटिंग का निर्णय लिया। 12.4 ओवरों में 75 रन बनाकर पूरी टीम आउट हो गई। वहीं, विरोधी टीम विधि संकाय के खिलाड़ियों ने दो विकेट खोकर लक्ष्य को हासिल कर कला संकाय को मात देने में कामयाब रही।
दूसरा मैच, वाणिज्य और बीकॉम ऑनर्स संकाय के बीच खेला गया। वाणिज्य संकाय ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 15 ओवर में 115 रनों का लक्ष्य दिया। लक्ष्य का पीछा करते हुए बीकॉम ऑनर्स की टीम ने 13 ओवर में 72 रन ही बना सकी। वाणिज्य संकाय की टीम के खिलाड़ी रविंद्र सिंह ने 42 रन, अरुज ने 14 रनों का योगदान दिया। बीकॉम ऑनर्स की टीम से अमन और अभिषेक ने क्रमश: 31 और 16 रन बनाए। क्रीड़ा प्रभारी डॉ. भारतेंदु शर्मा ने बताया कि 27 जनवरी को फाइनल मुकाबला होगा। इससे पहले खेल का उद्घाटन प्राचार्य डॉ. अनुराग मोहन और चीफ प्रॉक्टर डॉ. वंदना शर्मा ने किया। ब्यूरो