फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   sports

वॉलीबॉल में वाणिज्य, क्रिकेट में शिक्षा संकाय रहा विजेता

Fri, 24 Jan 2020 02:33 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 24 Jan 2020 02:33 AM IST
विज्ञापन
sports
क्रिकेट पुरुष मुकाबले का फाइनल मैच 27 जनवरी को होगा
विज्ञापन

बरेली। बरेली कॉलेज के क्रीड़ा विभाग ने गुरुवार को अंत: संकाय वॉलीबॉल और क्रिकेट (महिला) प्रतियोगिता आयोजित कराई। शाम तक चले वॉलीबॉल पुरुष मुकाबले में वाणिज्य संकाय ने कला संकाय को हरा दिया। वहीं क्रिकेट पुरुष मुकाबले का फाइनल गुरुवार को किन्हीं कारणों के चलते नहीं खेला जा सका, यह मैच अब 27 जनवरी को खेला जाएगा।
गुरुवार को वॉलीबॉल पुरुष वर्ग का पहला मुकाबला वाणिज्य और बीकॉम ऑनर्स के बीच हुआ। मुकाबले में वाणिज्य संकाय ने विरोधी टीम को पहले सेट में 15-06 और दूसरे में 15-09 से हराया। दूसरा मैच, विज्ञान और विधि संकाय के बीच हुआ। इसमें विज्ञान ने विधि को पहले सेट में 2-0, दूसरे में 15-10 और तीसरे में 15-13 से हराया। तीसरा मुकाबला वाणिज्य और कला संकाय के बीच हुआ। इसमें वाणिज्य ने 15-13 और 17-15 से कला संकाय को हराया। चौथा मुकाबला विज्ञान और बीबीए-बीसीए संकाय के बीच हुआ। इसमें वाणिज्य 2-1 से विजेता बना। पांचवां और फाइनल मुकाबला वाणिज्य और विज्ञान संकाय के बीच हुआ। इसमें 25-18 से 25-15 से विज्ञान संकाय को करारी मात मिली। वाणिज्य संकाय की ओर से विवेक, अरुण, मोहित, गणेश ने विज्ञान की ओर से अभिषेक, स्पर्श, संजीत सिंह, युवराज ने बेहतर प्रदर्शन किया। इसमें मोहम्मद साजाद, मननान, सत्य और अमित ने बेहतर प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

प्रतियोगिता का शुभारंभ चीफ प्रॉक्टर डॉ. वंदना ने किया। इस दौरान डॉ. मनमीत कौर, डॉ. नीलम गुप्ता, डॉ. रविंद्र, डॉ. राजेंद्र सिंह, डॉ. रेनू चौधरी, डॉ. पीके सिंघल और अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

15 ओवर में 67 रन बना सका विज्ञान संकाय
क्रिकेट पुरुष वर्ग में पहला मैच विधि और विज्ञान संकाय के बीच हुआ। मैच का टॉस विधि ने जीता, लेकिन फील्डिंग का निर्णय लिया। विज्ञान ने 15 ओवर में 67 रन बनाए। विधि ने 4 विकेट खोकर 68 रन बनाए और मैच का विजेता बना। दूसरा मैच, शिक्षा और बीबीए-बीसीए के बीच हुआ। मैच का टॉस शिक्षा संकाय ने जीता और फील्डिंग का निर्णय लिया। विरोधी टीम ने 15 ओवर में 5 विकेट पर 97 रन बनाए। दूसरी ओर, शिक्षा संकाय ने तीन विकेट खोकर 98 रन बनाए और मुकाबला जीता।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed