{"_id":"5dae0e858ebc3e015c0cc7a3","slug":"sports-bareilly-news-bly3810873136","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्पोर्ट्स स्टेडियम के दोनों स्विमिंग पूल होंगे चकाचक, लगेंगे फिल्टरेशन प्लांट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्पोर्ट्स स्टेडियम के दोनों स्विमिंग पूल होंगे चकाचक, लगेंगे फिल्टरेशन प्लांट
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। फिल्टरेशन प्लांट खराब होने के कारण बंद पड़े स्पोर्ट्स स्टेडियम के स्विमिंग पूल के दिन अब बहुरने वाले हैं। अप्रैल में तैराकों को स्वीमिंग पूल चकाचक मिलेगा। क्योंकि शासन ने फिल्टरेशन प्लांट लगाने का प्रस्ताव स्वीकृत कर 2.12 करोड़ का बजट मंजूर किया है। 1.06 करोड़ की पहली किस्त भी जारी कर दी है। इस बजट से दोनों स्विमिंग पूल में प्लांट लगाने का काम अप्रैल तक पूरा कराने की तैयारी है।
स्पोर्ट्स स्टेडियम के बड़े स्विमिंग पूल में फिल्टरेशन प्लांट काफी समय से खराब पड़ा है, जिस कारण पानी साफ नहीं हो पाता। यही कारण है कि काफी समय से स्विमिंग पूल में बड़ी प्रतियोगिता भी नहीं हो सकी। इसके बावजूद स्विमिंग पूल सही नहीं किया गया। कुछ दिनों पहले स्पोर्ट्स स्टेडियम की तरफ से फिल्टरेसन प्लांट के लिए शासन को प्रस्ताव भेजा गया था, जिसकी मंजूरी मिल गई है। 2.12 करोड़ की लागत से दो प्लांट लगेंगे। एक बड़े स्विमिंग पूल में और दूसरा छोटे वाले में लगेगा। 1.06 करोड़ का बजट भी जारी हो गया है। उत्तर प्रदेश प्रोजेक्ट कारपोरेशन को प्लांट लगाने का जिम्मा मिला है। आरएसओ विजय कुमार ने बताया कि फिल्टरेशन प्लांट का बजट स्वीकृत हो गया है। आधा बजट जारी भी हो गया। गंदा पानी होने से तैराक प्रशिक्षण नहीं कर पाते थे। उम्मीद है अप्रैल में काम पूरा हो जाएगा। इसके बाद बड़ी प्रतियोगिताएं भी आयोजित करेंगे।
हर मौसम के अनुकूल बनाया जाएगा छोटा स्विमिंग पूल
छोटे स्विमिंग पूल में अमूमन बच्चे तैराकी करते हैं। इसको अब हर मौसम के अनुकूल बनाने की तैयारी है। आरएसओ ने इस पूल को आल वेदर पूल बनाने के लिए। इसके लिए 70 लाख का प्रस्ताव शासन को भेजा है। स्वीकृति मिलने का इंतजार है।