{"_id":"5d59acf58ebc3e896b700994","slug":"sports-bareilly-news-bly3727776142","type":"story","status":"publish","title_hn":"अर्चित के हैट्रिक गोल ने बढ़ाया रोमांच, स्टेडियम बना विजेता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अर्चित के हैट्रिक गोल ने बढ़ाया रोमांच, स्टेडियम बना विजेता
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। स्पोर्ट्स स्टेडियम में चल रही जिला फुटबाल लीग 2019 के दूसरे दिन टीमों के बीच खिताबी मुकाबला हुआ। पहला मैच हार्ट्स क्लब और विद्या भवन के बीच हुआ। इसमें 3-0 से हार्ट्स क्लब विजेता बना। दूसरा मुकाबला स्टेडियम ब्वॉयज और जेसी स्पोर्टिंग के बीच हुआ। इसमें अर्चित की हैट्रिक से जेसी स्पोर्टिंग को 4-0 से मात मिली।
हार्ट्स क्लब और विद्या भवन के बीच हुए पहले मैच में विद्या भवन के नए खिलाड़ियों ने अपने हार्ट्स क्लब के मझे खिलाड़ियों को हॉफ टाइम तक रोके रखा। अच्छे प्रदर्शन पर दर्शकों ने तालियों से नए खिलाड़ियों का प्रोत्साहन किया। हॉफ टाइम के बाद हार्ट्स के कुलदीप थापा ने शॉट लगाकर गोल किया और 1-0 से बढ़त बनाई। इसके बाद विद्या भवन के कैप्टन वैभव सिंह ने 40 गज की दूरी से शॉट लगाया, लेकिन गोलकीपर ने गोल बचाकर वाहवाही लूटी। रोमांचक चल रहे खेल के 62वें मिनट में हार्ट्स क्लब के कार्तिक ने गोल कर स्कोर 3-0 कर दिया।
दूसरा मैच स्टेडियम ब्वॉयज और जेसी के बीच हुआ। हॉफ टाइम तक स्कोर 0-0 रहा। इसके बाद स्टेडियम की टीम के नेशनल खिलाड़ी अर्चित यादव ने लगातार तीन गोल कर अपनी टीम के लिए हैट्रिक की। आखिरी मिनट में पुनी ने हैड गोल कर स्टेडियम ब्वॉयज को 4-0 से जीत दर्ज कराई। मैच के दौरान मून रॉबिंसन, रेफरी महेश चंद, नजीर सिद्दीकी, अविनाश, अभिषेक सेन समेत अन्य लोग मौजूद रहे।