फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   sports

सेमीफाइनल में चिक्कर और हार्टमन का रहा दबदबा

Mon, 12 Aug 2019 06:03 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 12 Aug 2019 06:03 PM IST
विज्ञापन
sports
बरेली। रुहेलखंड विश्वविद्यालय में जिला टेबिल टेनिस प्रतियोगिता के दूसरे दिन सेमीफाइनल मैच हुए। इसमें चिक्कर इंटरनेशनल और हार्टमन स्कूल के खिलाड़ियों ने दमदार परफार्मेंस से फाइनल में जगह बनाई। चीफ रेफरी संजीव सक्सेना और सहायक अमित श्वेत ने बताया कि सोमवार को फाइनल मुकाबला खेला जाएगा।
विज्ञापन

कैडेट बालक वर्ग में ओजस (हार्टमन) ने विशेष बहादुर (हार्टमन) को 11-6, 7-11, 11-5, 11-8 से हराया। दिव्यम (हार्टमन) ने अनन्य अग्रवाल (जीआरएम) को 11-5, 11-7, 11-8 से हराकर फाइनल में जगह बना ली। सब जूनियर बालक वर्ग में अगम खंडेलवाल (जीआरएम) ने रक्षित जोशी (एसआर) को 11-7, 7-11, 11-8, 11-8 से हराया और कार्तिकेय सिंह (सोबती) ने जय पहवा (व्यास) को 11-7, 6-11, 11-5, 11-7 से हराकर फाइनल में प्रवेश किया। जूनियर बालक वर्ग में युवराज सिंह ने जय पहवा को 11-5, 11-6, 11-7 से, कार्तिकेय सिंह (सोबती) ने सूर्य प्रताप (केवीएसएम) को 11-6, 11-7, 11-6, 6-11, 11-5 से हराकर फाइनल में प्रवेश किया। यूथ बालक में नकुल गुप्ता ने सूर्य प्रताप को 11-6, 7-11, 11-6 से हराकर फाइनल में जगह बनाई।
विज्ञापन

कैडेट गर्ल्स वर्ग में एंजिल सिंह (सेंट मारिया) ने दर्शिन कौर (चिक्कर) को 11-6, 11-8, 11-7 से हराया। दूसरे सेमीफाइनल मैच में भव्या भार्गव (चिक्कर) ने मिशिका तिवारी (चिक्कर) को 8-11, 11-5, 11-6, 6-11 से हराकर फाइनल में जगह बनाई। सब जूनियर गर्ल्स में इशिता गुप्ता (चिक्कर) ने अनुष्का को 11-6, 11-7, 11-5 से मात दी। वहीं, केसर वीरयानी (चिक्कर) ने अश्विका अरोरा (चिक्कर) को 11-5, 11-7, 11-5 से हराकर फाइनल में जगह बनाई। यूथ गर्ल्स वर्ग में इशिता गुप्ता (चिक्कर) ने अंबिका (डीपीएस) को 11-9, 11-3, 11-4 से हराया। केसर वीरयानी (चिक्कर) ने अश्विका अरोरा (चिक्कर) को 11-5, 11-5, 11-7 से हराकर फाइनल में जगह बनाई। यहां अनुज, यश और नकुल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed