{"_id":"5d62ec5d8ebc3e0142325513","slug":"sport-bareilly-news-bly3735686162","type":"story","status":"publish","title_hn":"फुटबाल लीग: फुटबाल हॉस्टल के आगे सेक्रेड हार्ट्स के खिलाड़ी पस्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फुटबाल लीग: फुटबाल हॉस्टल के आगे सेक्रेड हार्ट्स के खिलाड़ी पस्त
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। स्पोर्ट्स स्टेडियम में चल रही जिला फुटबाल लीग के नौंवें दिन एक मुकाबला हुआ। इसमें अपने दमदार प्रदर्शन से हॉस्टल ने सेक्रेड हार्ट्स के खिलाड़ियों को जमकर छकाया और मैच जीत लिया। आयोजक मून रॉबिन्सन ने बताया कि 27 अगस्त को चार टीमों के बीच फाइनल मुकाबले होंगे।
रविवार को फुटबाल हॉस्टल और सेक्रेड हार्ट्स के बीच खेले गए मुकाबले में दोनों टीमों के खिलाड़ियों ने एक दूसरे पर हावी होने की कोशिश की, लेकिन नाकाम रहे। पहले हाफ तक दोनों का स्कोर 0-0 रहा। इसके बाद पहला गोल हॉस्टल की टीम के खिलाड़ियों ने किया। उधर, सेक्रेड हार्ट्स के खिलाड़ी पस्त होते गए। मौके का फायदा उठाते हुए खिलाड़ी यशराज थापा ने हाफ लाइन से बाल ली और रजत पाल से तालमेल बनाते हुए गोल कर दिया। जिसको सेक्रेड हार्ट का गोल कीपर समझ ही नहीं सका। अंत तक यही स्कोर रहा और हॉस्टल ने 2-0 से जीत दर्ज की। सोमवार को मुख्य अतिथि के तौर पर मोहन ढींगरा मौजूद रहे। उन्होंने खिलाड़ियों से परिचय कर जीत दर्ज करने को प्रोत्साहित किया।