फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Special trains for Mumbai and Haridwar

Special trains: मुंबई और हरिद्वार के लिए चलेगी समर स्पेशल ट्रेन, रेलवे ने जारी की समय सारिणी

Sun, 14 Apr 2024 10:45 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Updated Sun, 14 Apr 2024 10:45 AM IST
सार

रेलवे समर स्पेशल ट्रेनों का संचालन कर रहा है। शनिवार को भी अप-डाउन लाइन की आठ ट्रेनों की समयसारणी जारी की गई। ये स्पेशल ट्रेनें बरेली होकर गुजरेंगी। 

विज्ञापन
Special trains for Mumbai and Haridwar
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : istock

विस्तार

रेलवे ने शनिवार को मुंबई और हरिद्वार के लिए समर स्पेशल ट्रेन चलाने की घोषणा की है। साथ ही अप-डाउन आठ ट्रेनों की समयसारणी भी जारी की है। इससे पहले भी रेलवे अलग-अलग तारीखों में 48 ट्रेनों के संचालन की घोषणा कर चुका है। इन विशेष ट्रेनों का संचालन तीन महीने तक किया जाएगा। अब काठगोदाम-मुंबई सेंट्रल और हरिद्वार-जबलपुर के बीच भी विशेष ट्रेनें दौड़ेंगी। 

विज्ञापन


मुंबई सेंट्रल से चलेगी ये विशेष ट्रेन 
09075 मुंबई सेंट्रल-काठगोदाम स्पेशल ट्रेन का संचालन 17 अप्रैल से प्रत्येक बुधवार को किया जाएगा। यह ट्रेन मुंबई सेंट्रल से सुबह 11 बजे चलने के बाद बोरीवली, वापी, सूरत, बड़ोदरा, गोधरा, सतलाम, कोटा, भरतपुर, मथुरा, हाथरस, कासगंज होते हुए 18 अप्रैल को सुबह 10:45 बजे बरेली जंक्शन आएगी। यहां से बरेली सिटी, इज्जतनगर किच्छा, लालकुआं,  हल्द्वानी होते हुए दोपहर 2:30 बजे काठगोदाम पहुंचेगी।
विज्ञापन


09076 स्पेशल ट्रेन 18 अप्रैल से प्रत्येक बृहस्पतिवार को शाम 5:30 बजे काठगोदाम से चलने के बाद रात 8:21 बजे बरेली सिटी, 8:42 बजे बरेली जंक्शन आएगी। यह ट्रेन 19 अप्रैल को रात 8:55 बजे मुंबई सेंट्रल पहुंचेगी। बरेली होते हुए मुंबई सेंट्रल के लिए अब तक कोई ट्रेन नहीं थी। यहां से लोकमान्य तिलक और बांद्रा के लिए सप्ताह में एक-एक दिन ट्रेनें हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

जबलपुर-हरिद्वार विशेष ट्रेन का भी होगा संचालन 
02191 जबलपुर-हरिद्वार विशेष ट्रेन का संचालन 17 अप्रैल से 31 जुलाई तक प्रत्येक बुधवार को किया जाएगा। यह ट्रेन जबलपुर से शाम 6:55 बजे चलने के बाद कटनी, मैहर, सतना, चित्रकूट, बांदा, कानपुर सेंट्रल, उन्नाव, बालामऊ होते हुए अगले दिन सुबह 8:45 बजे बरेली आएगी। यहां से मुरादाबाद, नजीबाबाद, लक्सर होते हुए दोपहर 1:20 बजे हरिद्वार पहुंचेगी। 

02192 हरिद्वार-जबलपुर स्पेशल ट्रेन 18 अप्रैल से एक अगस्त तक प्रत्येक बृहस्पतिवार को शाम 4:20 बजे हरिद्वार से चलने के बाद रात नौ बजे बरेली जाएगी। अगले दिन सुबह 9:52 बजे जबलपुर पहुंचेगी।

04312/04311 देहरादून-हावड़ा-देहरादून स्पेशल ट्रेन 25 अप्रैल से 28 जून तक प्रत्येक बृहस्पतिवार और शुक्रवार को और 04060/04059 आनंद विहार-जयनगर-आनंद विहार स्पेशल ट्रेन 26 अप्रैल से 28 जून तक प्रत्येक मंगलवार, शुक्रवार, बुधवार और शनिवार को संचालित की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed