फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   sp mla shazil islam's petrol pump noc canceled

सपा विधायक के गिराए जा चुके पेट्रोल पंप की एनओसी भी रद्द

Tue, 12 Apr 2022 02:18 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 12 Apr 2022 02:18 AM IST
विज्ञापन
sp mla shazil islam's petrol pump noc canceled
बरेली। सपा विधायक शहजिल इस्लाम के परसाखेड़ा में पेट्रोल पंप की एनओसी भी सोमवार को डीएम ने निरस्त कर दी। प्रशासन के मुताबिक जांच में कई तथ्यों को छिपाकर पेट्रोल पंप चलाने की पुष्टि होने के बाद यह कार्रवाई की गई है। दस्तावेजों में भी कई गड़बड़ियां मिली हैं। यह जांच अभी जारी है कि पेट्रोल पंप सीलिंग की जमीन पर बनाया गया था या नहीं।
विज्ञापन

विधायक निर्वाचित होने के बाद एक स्वागत समारोह में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर विधानसभा में विपक्ष पर दबाव बनाने पर बंदूकों से गोलियां चलने जैसे विवादित बोल बोलने के बाद शहजिल इस्लाम निशाने पर आ गए हैं। चार दिन पहले बीडीए ने परसाखेड़ा में उनका पेट्रोल पंप नक्शा स्वीकृत न कराने की वजह से गिरा दिया था। बीडीए उपाध्यक्ष ने इसके साथ डीएम को पत्र लिखकर पेट्रोल पंप की एनओसी की शर्तों और उनके अनुपालन की जांच कराने को कहा था।
विज्ञापन

बीडीए उपाध्यक्ष ने इस पत्र में उल्लेख किया था कि शहजिल इस्लाम ने 2019 में परसाखेड़ा में पेट्रोल पंप के लाइसेंस के लिए आवेदन किया था। बीडीए ने इसकी एनओसी नहीं दी थी। पेट्रोल पंप का नक्शा भी स्वीकृत नहीं किया, फिर भी दूसरे विभागों से सांठगांठ कर एनओसी लेकर जुलाई 2020 से पेट्रोल पंप शुरू कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीएम ने इसके बाद पेट्रोल पंप की फाइल तलब करने के साथ एनओसी देने वाले विभागों से भी जवाब मांगा था। विभागों से मिली रिपोर्ट में बताया गया कि एनओसी के लिए शहजिल इस्लाम की ओर से दिए गए दस्तावेजों में तथ्य छिपाए गए हैं। इसमें नक्शा स्वीकृत न होने और सीलिंग की जमीन का मामला कोर्ट में होने जैसी जानकारी नहीं भी नहीं दी गई। दी। इसके बाद डीएम ने एनओसी को निरस्त कर दिया। इसके बाद सीलिंग का मामला कोर्ट में होने के बावजूद पेट्रोल पंप चलाने की अनुमति देने वाले अफसर भी सवालों के घेरे में हैं।
बीडीए उपाध्यक्ष का पत्र प्राप्त होने के बाद फाइल की जांच कराई गई। विभागों से पता चला है कि कई तथ्य छिपाकर अनापत्ति प्रमाण पत्र लिया गया था। इसी आधार पर एनओसी निरस्त कर दी गई है। - शिवाकांत द्विवेदी, डीएम बरेली
अब नावल्टी चौराहे पर बने मार्केट को सील करने की तैयारी
बरेली। सपा विधायक शहजिल इस्लाम का नावल्टी चौराहे के पास वक्फ की जमीन पर बना मार्केट भी सील हो सकता है। अंदेशा है कि मार्केट का निर्माण मानचित्र स्वीकृत कराए बिना किया गया है। बीडीए इस मार्केट को नोटिस जारी कर चुका है।

बीडीए रविवार को शहजिल इस्लाम की कुछ और संपत्तियों को नोटिस जारी करने के बाद अब नावल्टी चौराहे के पास स्थित उनके मार्केट को सील करने की तैयारी में है। बीडीए पीलीभीत बाईपास पर बनी एक कॉलोनी, वहीं नई मस्जिद के पास तीन बीघे में बनी एक कोठी, सेटेलाइट चौराहा, डोहरा रोड और बीसलपुर तिराहे के पास स्थित बरातघर के अलावा नावल्टी चौराहे पर वक्फ की जमीन पर बने मार्केट को नोटिस जारी कर चुका है। बताया जा रहा है कि मार्केट का निर्माण चूंकि मानचित्र स्वीकृत कराए बगैर कराया गया है, इसलिए उसे सील किया जाएगा। ऐेसे में मार्केट के दुकानदारों के लिए बड़ी समस्या खड़ी हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed