फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   SP leader Naseemuddin Siddiqui lashes out at the BJP in a poetic style in Bareilly

UP News: 'कातिल ही मुहाफिज है, कातिल ही सिपाही', बरेली में भाजपा पर बरसे सपा नेता नसीमुद्दीन सिद्दीकी

Thu, 07 May 2026 06:54 PM IST
Mukesh Kumar अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: Mukesh Kumar Updated Thu, 07 May 2026 06:54 PM IST
सार

सपा नेता नसीमुद्दीन सिद्दीकी बृहस्पतिवार बरेली पहुंचे। उन्होंने यहां पार्टी के जिला कार्यालय में प्रेसवार्ता की। इस दौरान वह भाजपा और चुनाव आयोग पर जमकर बरसे। उन्होंने कहा कि चुनाव आयोग अब स्वतंत्र संस्था न रहकर भाजपा के इशारों पर काम कर रहा है।

विज्ञापन
SP leader Naseemuddin Siddiqui lashes out at the BJP in a poetic style in Bareilly
सपा नेता नसीमुद्दीन सिद्दीकी - फोटो : संवाद

विस्तार

बरेली में समाजवादी पार्टी (सपा) के नेता नसीमुद्दीन सिद्दीकी ने बृहस्पतिवार को भाजपा सरकार, चुनाव आयोग और कानून व्यवस्था पर तीखे हमले बोले। समाजवादी पार्टी कार्यालय में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में उनके तेवर बेहद तल्ख नजर आए। उन्होंने अपनी बात की शुरुआत एक शायरी से करते हुए कहा कि दुनिया में कहीं ऐसी तमसील नहीं मिलती, कातिल ही मुहाफिज है, कातिल ही सिपाही है। महसूस ये होता है ये दौरे तबाही है, शीशे की अदालत है पत्थर की गवाही है।

विज्ञापन


सिद्दीकी ने चुनाव आयोग की निष्पक्षता पर सवाल उठाते हुए कहा कि कई राज्यों के चुनाव परिणामों से ऐसा लगता है कि वहां चुनाव नहीं, बल्कि लोकतंत्र का मजाक हुआ है। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा शासित राज्यों के अधिकारियों को ट्रेनिंग देकर दूसरे राज्यों में ऑब्जर्वर बनाया गया, ताकि चुनावों में बेईमानी की जा सके। उन्होंने कहा कि चुनाव आयोग अब स्वतंत्र संस्था न रहकर भाजपा के इशारों पर काम कर रहा है। 95 प्रतिशत मतदान वाले बूथों का जिक्र करते हुए उन्होंने पुनर्मतदान न कराने पर भी सवाल उठाए।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- UP News: शाहजहांपुर में कटरा नगर पंचायत उपचुनाव में पूजा कसाना 401 वोटों से विजयी, भाजपा प्रत्याशी को हराया
विज्ञापन
विज्ञापन


'महंगाई से आम जनता पर बढ़ा बोझ'
सपा नेता ने महंगाई और बेरोजगारी को लेकर भी केंद्र और प्रदेश सरकार को घेरा। उज्ज्वला योजना पर तंज कसते हुए कहा कि चुनाव के समय सरकार जनता को राहत देने का दिखावा करती है, लेकिन बाद में महंगाई बढ़ा देती है। उन्होंने कहा कि खाद की बोरियों का वजन लगातार घटाया गया, जबकि कीमतें बढ़ती चली गईं। पेट्रोल-डीजल की कीमतों में फिर बढ़ोतरी होने का दावा करते हुए उन्होंने कहा कि आम आदमी पर लगातार आर्थिक बोझ डाला जा रहा है।

महिला सुरक्षा के मुद्दे पर सरकार को घेरा 
नसीमुद्दीन सिद्दीकी ने कानून व्यवस्था और महिला सुरक्षा के मुद्दे पर सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने हाथरस और सीतापुर की घटनाओं का जिक्र करते हुए कहा कि प्रदेश में दलितों और महिलाओं पर अत्याचार बढ़े हैं। मेरठ और महोबा की घटनाओं का हवाला देते हुए उन्होंने कहा कि पिछड़ी जातियों के लोगों को आज भी सामाजिक उत्पीड़न झेलना पड़ रहा है। उन्होंने सवाल उठाया कि क्या यही भाजपा का रामराज्य है।

2027 में सपा की जीत का दावा 
2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर सपा की रणनीति साझा करते हुए उन्होंने कहा कि वे प्रदेश के 50 जिलों का दौरा कर चुके हैं। अखिलेश यादव को 'पीडीए' की सोच का जन्मदाता बताते हुए उन्होंने दावा किया कि 2027 में समाजवादी पार्टी प्रदेश में सरकार बनाएगी। उन्होंने कहा कि सपा सरकार बनने पर महिलाओं को 40 हजार रुपये की आर्थिक सहायता और 300 यूनिट मुफ्त बिजली दी जाएगी।

प्रेस वार्ता के दौरान सिद्दीकी ने अपनी आंखों के ऑपरेशन के टांके भी दिखाए। उन्होंने कहा कि डॉक्टरों ने आराम की सलाह दी थी, लेकिन जनता को 'जालिम हुकूमत' से राहत दिलाने के लिए वे लगातार दौरे कर रहे हैं। इस दौरान सपा जिलाध्यक्ष शुभलेश यादव, महानगर अध्यक्ष शमीम खान सुल्तानी, विधायक शहजिल इस्लाम, पूर्व विधायक सुल्तान बेग, पूर्व महापौर सुप्रिया ऐरन समेत बड़ी संख्या में सपा नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed