फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   BJP Candidate Defeated in Katra Nagar Panchayat By-election in Shahjahanpur

UP News: शाहजहांपुर में कटरा नगर पंचायत उपचुनाव में पूजा कसाना 401 वोटों से विजयी, भाजपा प्रत्याशी को हराया

Thu, 07 May 2026 05:33 PM IST
Mukesh Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर Published by: Mukesh Kumar Updated Thu, 07 May 2026 05:33 PM IST
सार

शाहजहांपुर के मीरानपुर कटरा नगर पंचायत उपचुनाव में भाजपा को बड़ा झटका लगा है। नगर पंचायत अध्यक्ष पद पर हुए उपचुनाव में ऑल इंडिया फारवर्ड ब्लॉक की प्रत्याशी पूजा कसाना ने जीत दर्ज की है। उन्होंने भाजपा प्रत्याशी सोनम गुप्ता को 401 वोटों से हरा दिया।   
 

विज्ञापन
BJP Candidate Defeated in Katra Nagar Panchayat By-election in Shahjahanpur
विक्ट्री का निशान दिखातीं विजयी प्रत्याशी पूजा कसाना व समर्थक। - फोटो : संवाद

विस्तार

शाहजहांपुर के मीरानपुर कटरा नगर पंचायत अध्यक्ष पद के उपचुनाव की मतगणना के बाद बृहस्पतिवार शाम करीब पांच बजे परिणाम घोषित कर दिया गया। ऑल इंडिया फारवर्ड ब्लॉक की प्रत्याशी पूजा कसाना ने 401 वोटों से जीत दर्ज की है। उन्हें 4375 वोट मिले हैं। दूसरे नंबर पर भाजपा की सोनम गुप्ता रही हैं। उन्हें 3974 वोट हासिल हुए हैं। तीसरे नंबर पर 3109 कांग्रेस के वाजिद सिद्दीकी रहे हैं।

विज्ञापन

 
बृहस्पतिवार को तिलहर मंडी में मतगणना के बाद छह राउंड में मतों की गिनती की गई। पहले राउंड में पिछड़ी पूजा कसाना ने दूसरे चक्र में बढ़त बना ली थी। उसके अगले चक्रों में पूजा ने पीछे मुड़कर नहीं देखा। शाम करीब पांच बजे एसडीएम ने उन्हें जीत का प्रमाण पत्र दिया। मतगणना स्थल पर भी वह अपना एस दल में शामिल हो गईं। इन्हें जिलाध्यक्ष सुनील पटेल ने सदस्यता ग्रहण कराई। 
विज्ञापन


पांच मई को हुआ था मतदान 
कटरा नगर पंचायत में अध्यक्ष के रिक्त पद के लिए पांच मई को 12 मतदान केंद्रों के 33 बूथों पर कड़ी सुरक्षा में मतदान कराया गया था। कुल 41.78 प्रतिशत मतदान हुआ। बाद में सभी मतपेटिकाएं सील कर तिलहर में बनाए गए स्ट्रांग रूम में कड़ी सुरक्षा के बीच रखवा दी गईं। मतदान के दौरान विपक्षी प्रत्याशियों ने भाजपा प्रत्याशी पर फर्जी मतदान कराने का आरोप लगाते हुए जमकर हंगामा किया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

समर्थकों में खुशी की लहर
बृहस्पतिवार को सुबह सात बजे से कड़ी सुरक्षा के बीच मतगणना शुरू हुई। मतगणना के पहले राउंड में पिछड़ी पूजा कसाना ने दूसरे चक्र में बढ़त बना ली थी। उसके बाद उनकी बढ़त बरकरार रही। मतगणना पूरी होने के बाद पूजा कसाना को विजयी घोषित किया गया। उपचुनाव में पूजा कसाना की जीत से समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ गई। वहीं भाजपा प्रत्याशी के खेमे में मायूसी छा गई। 

इसलिए हुआ था उपचुनाव 
नवंबर 2025 में न्यायालय ने मीरानपुर कटरा नगर पंचायत के अध्यक्ष मुख्तियार अहमद मसूदी को नामांकन पत्र में आपराधिक रिकॉर्ड छुपाने का दोषी पाए जाने पर अयोग्य ठहराते हुए अध्यक्ष पद की चुनाव प्रक्रिया को शून्य एवं अमान्य करते हुए पद रिक्त घोषित कर दिया था। इसके बाद यह उपचुनाव कराया गया। उपचुनाव में कुल 11 प्रत्याशी मैदान में उतरे थे। जीत का ताज पूजा को मिला है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed