फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Son of police officer tried to misdeed with a dalit woman in Nawabganj

दरोगा के बेटे ने दलित महिला से की दुष्कर्म की कोशिश, बचाने आईं महिलाओं पर फेंका तेजाब

Fri, 09 Nov 2018 08:21 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बरेली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बरेली Updated Fri, 09 Nov 2018 08:21 AM IST
विज्ञापन
Son of police officer tried to misdeed with a dalit woman in Nawabganj
प्रतीकात्मक तस्वीर
कोल्हू पर पानी पीने गई दलित महिला को अकेला देख दरोगा के बेटे (कोल्हू स्वामी) ने दुष्कर्म की कोशिश की। महिला के शोर मचाने पर उसके बच्चे पहुंचे तो कोल्हू मालिक ने उन्हें धारदार हथियार से घायल कर दिया। दो अन्य दलित महिलाएं उसके बचाव में पहुंचीं तो आरोपी ने उन पर तेजाब डाल दिया, इससे दोनों झुलस गईं। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर घायलों को मेडिकल के लिए भेजा है।
विज्ञापन


नवाबगंज क्षेत्र के एक गांव में रहने वाली दलित महिला गुरुवार को बच्चों के साथ जंगल में लकड़ी बीनने गई थी। अपराह्न करीब चार बजे प्यास लगने पर महिला बच्चों को खेत में छोड़कर दीपक के कोल्हू पर पानी पीने चली गई।
विज्ञापन


आरोप है कि महिला को अकेला देखकर कोल्हू स्वामी दीपक ने उसे दबोच लिया और कपडे़ फाड़कर दुष्कर्म की कोशिश करने लगा। महिला के शोर मचाने पर दोनों बच्चे दौड़कर पहुंचे तो दीपक ने धारदार हथियार से उन्हें जख्मी कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


शोरशराबे पर पास ही लकड़ी बीन रहीं दो अन्य महिलाएं पहुंचीं तो दीपक ने उन पर तेजाब डाल दिया। इससे दोनों गंभीर रूप से झुलस गईं। पीड़ित महिलाओं ने थाने पहुंचकर आरोपी के खिलाफ तहरीर दी तो पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज करके उसे गिरफ्तार कर लिया। साथ ही पुलिस ने मौके पर जाकर भी जांच की।

दरोगा का बेटा पहले भी गया है जेल
दीपक के पिता ओमप्रकाश पुलिस में सब इंस्पेक्टर हैं और संभल जिले में तैनात हैं। बताया जाता है कि चार साल पहले दीपक ने किसी पर ट्रैक्टर चढ़ा दिया था। इससे उसकी मौत हो गई थी। तब भी पुलिस ने उसे जेल भेजा था।


'एक महिला से दुष्कर्म की कोशिश की गई है और दो पर तेजाब डाला गया है। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। पीड़िताओं को इलाज के लिए भेजा गया है।' - श्रीकांत द्विवेदी, कोतवाल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed