फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Son missing for six months, parents sitting on dharna in SSP office

छह महीने से बेटा लापता, एसएसपी दफ्तर में धरने पर बैठे माता-पिता

Wed, 23 Feb 2022 12:35 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 23 Feb 2022 12:35 AM IST
विज्ञापन
Son missing for six months, parents sitting on dharna in SSP office
बेटे को ढूंढने की गुहार लेकर एसएसपी ऑफिस में धरने पर बैठे दंपती। - फोटो : CITY
बरेली। बिशारगंज के गांव अतरछेड़ी में रहने वाला 22 वर्षीय शिवम छह महीने से लापता है। कई बार शिकायत के बाद भी बेटे का सुराग न लगने पर सोमवार उसके पिता दिनेश कुमार और मां बेबी एसएसपी कार्यालय में धरने पर बैठ गए। बाद में बिशारतगंज पुलिस उन्हें अपने साथ लेकर गई और एक महीने में बेटे को खोजने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन

दिनेश कुमार ने बताया कि उनका बेटा शिवम 13 सितंबर 2021 को जयपुर में पुलिस भर्ती की परीक्षा देने गया था। 15 सितंबर को उसका पेपर था। घर से जाने के बाद उन लोगों का शिवम से कोई संपर्क नहीं हुआ। उन्होंने बताया कि उसी दौरान अलीगढ़ में रहने वाली एक युवती ने फोन करके बताया था कि शिवम अलीगढ़ में रोडवेज बस अड्डे के पास एक होटल में है। वह अलीगढ़ पहुंचे और युवती से मिले तो होटल से उनके बेटे का बैग मिल गया। होटल के मैनेजर ने शिवम के वहां ठहरने की बात बताई। बताया गया कि वह खाना लेने की बात कहकर होटल से निकला था लेकिन वापस नहीं आया।
विज्ञापन

होटल मैनेजर ने बताया कि एक युवती दो युवकों के साथ शिवम से मिलने पहुंची थी और खुद को उसकी ममेरी बहन बताया था। इसके पांच दिन बाद युवती ने शिवम के परिजन को फोन करके उसके होटल में होने की सूचना दी थी। मगर अब तक न तो शिवम का कुछ पता चला है और न ही पुलिस युवती से यह पता कर सकी है कि वह उसे कैसे जानती थी। उन्होंने आशंका जताई कि युवती और उसके साथियों ने बेटे के साथ कोई अनहोनी कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

हर जगह की शिकायत, नहीं हुई सुनवाई - दिनेश ने बताया कि बेटे को ढूंढने के लिए उन्होंने एडीजी, आईजी, एसएसपी कार्यालय और बिशारतगंज थाने में शिकायत की मगर अब तक शिवम का कुछ पता नहीं चला। हर बार उन्हें टाल दिया जाता है। इस वजह से वे लोग अब बेटे के मिलने तक एसएसपी कार्यालय में धरना देंगे। उनके धरने पर बैठने के बाद सीओ दीपशिखा ने बिशारतगंज पुलिस को फोन करके कार्रवाई के निर्देश दिए। दोपहर बाद बिशारतगंज थाने की पुलिस एसएसपी कार्यालय पहुंची और दोनों को अपने साथ ले गई। दिनेश ने बताया कि अब उन्हें एक महीने में बेटे को खोजने का आश्वासन दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed