फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   toll tax increase new list posted at toll plazas

Toll Tax : बढ़ी दरें हुईं लागू, टोल प्लाजा पर नई सूची चस्पा, मासिक पास में मामूली बढ़ोतरी

Mon, 03 Jun 2024 07:27 AM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Mon, 03 Jun 2024 07:27 AM IST
सार

दो एक्सल वाले बसों और ट्रकों पर पांच रुपये टोल बढ़ाया गया है। इसी तरह तीन एक्सल वाले व्यावसायिक वाहनों और सात एक्सल वाले ट्रकों पर भी पांच रुपये टोल बढ़ाया गया है।

विज्ञापन
toll tax increase new list posted at toll plazas
UP toll plaza rates - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राष्ट्रीय राजमार्गों पर रविवार रात 12 बजे से टोल टैक्स की बढ़ी हुई दरें लागू हो गईं। सभी टोल प्लाजा पर बढ़ी हुई दरों की सूची चस्पा कर दी गई है। टोल पर एक तरफ से पांच रुपये की बढ़ोतरी की गई है। वहीं, मासिक पास में मामूली बढ़ोतरी हुई है।

विज्ञापन


एनएचएआई (नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया) ने दो जून की रात 12 बजे से टोल टैक्स की दरें बढ़ा दीं। कार, जीप, वैन व हल्के वाहनों पर टोल नहीं बढ़ाया गया है। इनको पहले की तरह एक तरफ का 130 रुपये टोल देना होगा। हल्के कॉमर्शियल वाहन, मालवाहक वाहन व मिनी बसों पर भी कोई टोल नहीं बढ़ाया गया है। इन वाहनों से भी पहले की तरह एक तरफ का 210 रुपये टोल वसूला जाएगा।
विज्ञापन


इन वाहनों पर पांच रुपये बढ़ा टोल
दो एक्सल वाले बसों और ट्रकों पर पांच रुपये टोल बढ़ाया गया है। अब इनसे 435 की जगह 440 रुपये टोल वसूला जा रहा है। तीन एक्सल वाले व्यावसायिक वाहनों से पहले एक तरफ का 475 रुपये टोल वसूला जाता था। इसे पांच रुपये बढ़ाकर 480 रुपये कर दिया गया है। सात एक्सल वाले ट्रकों पर भी पांच रुपये टोल बढ़ाया गया है। इनको अब 830 कह जगह 835 रुपये देने होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

कार जीप व हल्के वाहनों का मासिक पास पहले 4,290 रुपये में बनता था। अब 4,315 रुपये देने होंगे। हल्के कॉमर्शियल वाहन, मालवाहक वाहन व मिनी बस का मासिक पास 6,930 की जगह अब 6,970 रुपये में बनेगा। बता दें कि बरेली जिले में पीलीभीत मार्ग पर लभेड़ा में, नैनीताल मार्ग पर दोहना में, लखनऊ मार्ग पर फरीदपुर में व दिल्ली मार्ग पर फतेहगंज पश्चिमी में टोल प्लाजा हैं।

एनएचएआई के परियोजना निदेशक बीपी पाठक ने बताया कि टोल प्लाजा में बढ़ी हुई दरें दो जून की रात 12 बजे से लागू कर दी गई हैं। सभी टोल प्लाजा को बढ़ी हुई दरों की सूची भेज दी गई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed