फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Soldier kicked at the door of pastor's house, video goes viral

पादरी के घर के दरवाजे पर सिपाही ने मारी लातें, वीडियो वायरल

Fri, 27 Mar 2020 12:09 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 27 Mar 2020 12:09 AM IST
विज्ञापन
Soldier kicked at the door of pastor's house, video goes viral
मारपीट - फोटो : अमर उजाला

लॉकडाउन में अधिकारियों के सख्ती करने के आदेशों को पुलिस उठा रही फायदा

विज्ञापन
बरेली। लॉकडाउन के चलते शासन ने लोगों के घरों के बाहर निकलने पर रोक लगा दी। इस दौरान लापरवाही करने वाले लोगों के खिलाफ पुलिस सख्ती से कार्रवाई भी कर रही है। लेकिन इसी बीच कुछ पुलिसकर्मी इस छूट का फायदा उठाकर लोगों को परेशान भी कर रहे हैं। बृहस्पतिवार को वायरल हुए एक वीडियो में चीता पर तैनात सिपाही करेली गांव के एक पादरी के घर के दरवाजे पर लातें मारता नजर आ रहा है। पादरी ने बताया कि मवेशियों को घर के बाहर बांधने जाते वक्त चीता पुलिस ने उनकी पत्नी को देख लिया था। वह अंदर लौटी तो सिपाही पीछे पीछे आए और यह हरकत की।
सुभाषनगर क्षेत्र के गांव करेली निवासी रतन पॉल गांव में ही बने एक चर्च के पादरी हैं। उन्होंने बताया कि लॉकडाउन के चलते पुलिस ने गांव में बहुत सख्ती कर रखी है। सड़क पर निकले कई लोग पुलिस के गुस्से का शिकार भी हो चुके हैं। उनके मुताबिक बृहस्पतिवार सुबह उनकी पत्नी मवेशी को छांव में बांधने घर से बाहर निकल रही थीं, लेकिन बाहर ताल के पास घूम रही चीता पुलिस को देखकर अंदर लौट आई। आरोप है कि इसके कुछ ही मिनट बाद एक बाइक पर सवार दो सिपाही उनके घर पहुंचे और गालीगलौज करते हुए दरवाजे पर लातें मारीं। यह सारी घटना उनके घर के बाहर लगे सीसीटीवी में कैद हो गई। वहीं सिपाहियों की इस अभद्रता के मामले में सुभाषनगर इंस्पेक्टर हरीश चंद्र जोशी से बात की गई तो उन्होंने ऐसा कोई मामला संज्ञान में होने से इंकार कर दिया। साथ ही सीसीटीवी फुटेज को भी एक सिरे से नकार दिया।
विज्ञापन


‘लॉकडाउन के दौरान लोगों को जरूरी कामों के लिए घर से बाहर निकलने की इजाजत है। दरवाजे पर सिपाही के लातें मारने की मामला जानकारी में नहीं है। अगर ऐसा हुआ है तो ये बिलकुल गलत है। मामले की जांच कराकर कार्रवाई की जाएगी।’ - रमेश कुमार भारतीय, एसपी क्राइम
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed