Bareilly: फौजी ने धारदार हथियार से किए सात वार, बचने को खूब छटपटाई थी सुदेशना, नाखूनों में फंसी मिली खाल
कैंट में सेना के हवलदार की पत्नी सुदेशना की हत्या का शुक्रवार को खुलासा हो गया। इसमें पड़ोसी फौजी नितीश पांडेय आरोपी निकला है। उसने बड़ी ही बेरहमी से सुदेशना की हत्या की थी।
विस्तार
बरेली के कैंट के अति सुरक्षित सैन्य क्षेत्र में 13 मार्च को सेना के हवलदार मनोज सेनापति की सुदेशना की हत्या उनके ही घर में कर दी गई थी। पुलिस ने इस सनसनीखेज हत्याकांड का खुलासा गुरुवार को किया तो हर कोई हैरान रह गया। सुदेशना का कातिल पड़ोसी फौजी नितीश पांडेय निकला। सुदेशना के पति मनोज का उसकी पत्नी से प्रेम प्रसंग था। उसने अपनी पत्नी के अफेयर का बदला लेने के लिए बड़ी ही बेरहमी से सुदेशना की हत्या की थी। घटना के वक्त सुदेशना खूब छटपटाई थी, लेकिन खुद को आरोपी से बचा नहीं सकी।
पुलिस को पहले सुदेशना के पति मनोज पर ही शक था, क्योंकि उसके मोबाइल में पड़ोस के फौजी की पत्नी से संबंधित कई ऑडियो रिकॉर्डिंग मिली। आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज से खुलासे की राह आसान हो गई। इसके बाद पुलिस ने सेना के आरक्षी नितीश पांडेय को गिरफ्तार कर लिया।
आरोपी बोला- मेरी पत्नी को ब्लैकमेल कर रहा था मनोज
गाजीपुर के थाना सादात के गांव मझोली निवासी नितीश ने बताया कि वह पिछले साल अक्तूबर से दिसंबर तक सेना की ओर से एक कोर्स करने बाहर गया था। इस बीच उसकी पत्नी से पड़ोसी मनोज सेनापति के संबंध हो गए थे।
यह भी पढ़ें- Umesh Murder: साबरमती जेल में प्लान, 11 फरवरी को असद समेत 9 लोगों ने अशरफ से मिलकर दिया अंतिम रूप, 24 को मर्डर