{"_id":"6b09f0f0fb4602b5690a4249","slug":"slow-weighing-and-transportation-of-sugarcane-add-to-farmers-distress-bareilly-news-c-401-1-mrg1002-7280-2026-11-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: गन्नों की धीमी ताैलाई और ढुलाई से किसानों का बढ़ा दर्द","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: गन्नों की धीमी ताैलाई और ढुलाई से किसानों का बढ़ा दर्द
विज्ञापन
केंद्र के बाहर लग रही गन्ना लदी ट्रॉलियों की कतार, इंडेंट बढ़ाने व अतिरिक्त ट्रक लगाने की मांग
दुनका। मीरगंज में गन्ना क्रय केंद्रों पर धीमी ताैलाई और ढुलाई व्यवस्था से किसान परेशान हैं। इस कारण गन्ना लेकर आ रहे किसानों को ताैलवाने के लिए दो से चार दिनों तक का इंतजार करना पड़ रहा है।
किसानों के अनुसार, दुनका केंद्र पर प्रतिदिन केवल 400 क्विंटल गन्ने का इंडेंट जारी हो रहा है, जबकि आवक अधिक है। किसानों ने इंडेंट बढ़ाकर 800 क्विंटल करने और दो अतिरिक्त ट्रकों की व्यवस्था की मांग की है। फिलहाल, दुनका गन्ना क्रय केंद्र पर गन्ने से भरी 15 से अधिक ट्राॅलियां ताैलाई के इंतजार में खड़ी हैं। किसानों का आरोप है कि मिल की ओर से जारी इंडेंट मौजूदा आवक के मुकाबले काफी कम है।
शुक्रवार को सहकारी गन्ना विकास समिति मीरगंज के ज्येष्ठ गन्ना निरीक्षक राजपाल सिंह ने अक्सौरा, दुनका और सहोड़ा गन्ना क्रय केंद्रों का निरीक्षण किया। उन्होंने तौल व्यवस्था का जायजा लिया और किसानों की समस्याएं सुनीं। किसानों ने बताया कि गन्ने की लगातार आवक हो रही है। कम इंडेंट के कारण ट्राॅलियां खड़ी रखनी पड़ रही हैं। मिल ने ढुलाई के लिए केवल दो ट्रकों की व्यवस्था की है। ये ट्रक सुबह गन्ना लेकर मिल जाते हैं और अगले दिन वापस आकर ढुलाई करते हैं। इससे केंद्र पर गन्ने का उठान प्रभावित हो रहा है। इसलिए दो और अतिरिक्त ट्रकों की व्यवस्था होनी चाहिए। गन्ना कृषक शिशुपाल सिंह, किशनलाल, प्रवीन कुमार,सतीश चंद्र गंगवार, हरद्वारी लाल गंगवार ने बताया कि अगर इंडेंट अधिक हो तो किसान गन्ने की पेड़ी काटकर गेहूं अथवा अन्य फसल की बोआई कर सकते है।
विज्ञापन
उन्होंने आश्वासन दिया कि ढुलाई की समस्या के समाधान के लिए मिल अधिकारियों से बात की जाएगी। राजपाल सिंह ने बताया कि दुनका गन्ना क्रय केंद्र पर अब तक 4731 क्विंटल गन्ने की खरीद अब तक हो चुकी है।
-- -
मीरगंज व बहेड़ी में 96 गन्ना क्रय केंद्र
मीरगंज और बहेड़ी क्षेत्र में कुल 96 गन्ना क्रय केंद्र संचालित हैं। फिलहाल, यहां मीरगंज के अलावा बहेड़ी क्षेत्र के किसान भी गन्ना लेकर पहुंच रहे हैं।
-- -- -- -- -
वर्जन
इंडेंट गन्नों के उपलब्धता के हिसाब से जारी किया जाता है। अगर कहीं कम है तो दिखवाया जाएगा।
- दिलीप कुमार सैनी, जिला गन्ना अधिकारी, बरेली