{"_id":"68bdf367a970a5396e0f12db","slug":"six-of-the-highest-earning-trains-of-northeast-railway-are-from-izzatnagar-division-bareilly-news-c-4-vns1074-720868-2025-09-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: पूर्वोत्तर रेलवे की सर्वाधिक कमाई करने वाली ट्रेनों में छह इज्जतनगर मंडल की","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: पूर्वोत्तर रेलवे की सर्वाधिक कमाई करने वाली ट्रेनों में छह इज्जतनगर मंडल की
विज्ञापन
बरेली। पूर्वोत्तर रेलवे ने सर्वाधिक कमाई करने वाली 100 ट्रेनों की सूची जारी की है। इनमें छह गाड़ियां इज्जतनगर मंडल की हैं। सूची में रानीखेत एक्सप्रेस को 20 और बाघ एक्सप्रेस को 21वां स्थान मिला है। त्रिवेणी एक्सप्रेस 86वें स्थान पर है।
पूर्वोत्तर रेलवे का इज्जतनगर मंडल उत्तराखंड को देश के कोने-कोने से जोड़ने का काम करता है। मंडल के लालकुआं, काठगोदाम, रामनगर, टनकपुर रेलवे स्टेशनों से कई लंबी दूरी की ट्रेनों का संचालन होता है। इसके अलावा कासगंज, हाथरस, बदायूं, मथुरा, अनवरगंज कानपुर, फर्रुखाबाद और कन्नौज जैसे बड़े स्टेशन भी इज्जतनगर मंडल के तहत आते हैं।
मंडल की 100 प्रमुख ट्रेनों की सूची में 15014-12 काठगोदाम-जैसलमेर रानीखेत एक्सप्रेस ने 2024-25 में 29.15 करोड़ से ज्यादा कमाई कर 20वां स्थान प्राप्त किया है। 13020-19 काठगोदाम-हावड़ा बाघ एक्सप्रेस 28.26 करोड़ रुपये के साथ 21वें और 15076-75 त्रिवेणी एक्सप्रेस 9.98 करोड़ के साथ 86वें स्थान पर है।
विज्ञापन
सप्ताह में एक-एक दिन चलने वाली 22976-75 रामनगर-बांद्रा टर्मिनल एक्सप्रेस व 09076-75 काठगोदाम-मुंबई सेंट्रल विशेष ट्रेन ने भी अच्छी कमाई की है। रेलवे इन ट्रेनों के फेरे बढ़ाने पर विचार कर रहा है। संवाद