फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Sister left college, then gave her life by jumping in front of train

बहन को कॉलेज छोड़ा, फिर ट्रेन के आगे कूदकर दे दी जान

Tue, 17 Mar 2020 11:15 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 17 Mar 2020 11:15 PM IST
विज्ञापन
Sister left college, then gave her life by jumping in front of train
hadsa shimla

लाल फाटक के पास क्रासिंग की घटना, कई सालों से ननिहाल में रह रहा था युवक

विज्ञापन
बरेली। बहन को परीक्षा देने के लिए बरेली कॉलेज छोड़ने के बाद एक युवक ने लाल फाटक के पास क्रासिंग पर ट्रेन के आगे कूदकर जान दे दी। मृतक की जेब से निकली आईडी से उसकी पहचान हुई। मृतक कई साल पहले पिता के छोड़ जाने के बाद से मां के साथ ननिहाल में ही रह रहा था। अभी आत्महत्या की वजह सामने नहीं आई है।

कैंट रेलवे स्टेशन से पहले क्रासिंग पर बने केबिन के स्टाफ ने मंगलवार को रेलवे पुलिस को युवक के आत्महत्या करने की सूचना दी। मौके पर पहुंचे पुलिस कर्मियों को उन्होंने बताया कि बुलेट पर सवार एक युवक वहां पहुंचा और क्रासिंग के आगे-पीछे तीन-चार चक्कर लगाए। फिर ट्रेन आती देख अचानक बुलेट किनारे खड़ी की और उसके आगे कूद गया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेजा। मृतक की जेब से मिली आईडी से उसकी शिनाख्त बारादरी क्षेत्र में पीलीभीत रोड स्थित सतीपुर निवासी 19 वर्षीय अभिषेक श्रीवास्तव के तौर पर हुई। सूचना पर पहुंचे मृतक के मौसा भगवान श्रीवास्तव ने बताया कि वह और उसकी मां पिछले करीब 18 साल से उनके साथ रह रहे हैं। पिता हनुमान ने परिवार को छोड़ दिया था। वह कैंट क्षेत्र के बीआई बाजार में साइकिल रिपेयरिंग की दुकान चलाते हैं। अभिषेक भी वहीं काम करता है। उसके नाना ने ही उसे बुलेट दिलवाई दी। मंगलवार सुबह वह उनकी बेटी को परीक्षा देने को छोड़ने गया था। हालांकि आत्महत्या का कारण वहीं नहीं बता सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed