{"_id":"5f6e4e948ebc3e9b91746d7c","slug":"sir-cms-if-you-have-more-sympathy-than-the-patient-then-you-fill-the-form-bareilly-news-bly421081588","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीएमएस साहब.. पेशेंट से ज्यादा हमदर्दी है तो आप ही भर दो फार्म","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीएमएस साहब.. पेशेंट से ज्यादा हमदर्दी है तो आप ही भर दो फार्म
सार
कोविड चिकित्सालय में मां के साथ सैंपल देने पहुंचे इंस्पेक्टर बारादरी हुए एलटी की बदसलूकी के शिकार
विज्ञापन
demo photo
- फोटो : demo photo
विस्तार
एलटी ने पहले फार्मासिस्ट और फिर सीएमएस को भी दिया दो टूक जवाब
विज्ञापन
सुबह से शाम तक इंतजार के बाद बगैर सैंपल कराए लौटना पड़ा इंस्पेक्टर को, सीएमएस ने की एडी से शिकायत
बरेली। कोविड चिकित्सालय में संविदा पर तैनात लैब टेक्नीशियन अपनी पर आया तो न सिर्फ उसने सुबह से शाम तक इंतजार के बावजूद अपनी मां के साथ कोरोना टेस्ट कराने आए इंस्पेक्टर बारादरी को बैरंग वापस लौटा दिया बल्कि सीएमएस से भी बदसलूकी कर डाली। तमाम स्टाफ के सामने एलटी ने सीएमएस के हाथ में फार्म थमाकर उन्हें भरकर देने को कहा तो वह सकते में आ गए। सीएमएस ने एडी हेल्थ को पूरे मामले से अवगत कराने के बाद एलटी के खिलाफ कार्रवाई को कहा है।
इंस्पेक्टर बारादरी की मां की कई दिनों से तबीयत खराब चल रही थी जिनके साथ अपना सैंपल कराने के लिए वह बृहस्पतिवार दोपहर करीब 12 बजे तीन सौ बेड अस्पताल पहुंचे थे। स्क्रीनिंग के बाद दोनों का सैंपल होने से पहले फार्म भरा जाना था मगर इंस्पेक्टर को इसकी जानकारी नहीं थी। नंबर नहीं आया तो घंटे भर इंतजार के बाद उन्होंने अपनी मां को कुर्सी पर बिठा दिया गया। सीएमएस डॉ. वागीश वैश्य की उन पर नजर पड़ी तो उन्होंने उन्हें घर जाने और करीब दो घंटे बाद आने को कहा। घर जाने के बाद इंस्पेक्टर शाम चार बजे फिर सैंपल कराने लौटे तो सीएसएस ने फार्मासिस्ट को उनका सैंपल कराने भेजा लेकिन चूंकि सैंपल के लिए फार्म नहीं भरा गया था लिहाजा संविदा पर तैनात एलटी सुमित ने काफी तल्खी दिखाते हुए सैंपल लेने से इनकार कर दिया। फार्मासिस्ट और एलटी में नोकझोंक के बीच सीएमएस पहुंचे और एलटी के रवैये पर नाराजगी जताई तो एलटी ने उन्हें ही फार्म भरने का सुझाव देते हुए दो फार्म थमा दिए। गरमागरमी के बावजूद एलटी सैंपल लेने को तैयार नहीं हुआ तो इंस्पेक्टर बगैर सैंपल कराए ही अपनी मां को साथ लेकर लौट गए।
विज्ञापन
सिर्फ 10 मिनट की देरी पर बिफर गया एलटी
शासन कोरोना के सैंपल बढ़ाने पर काफी सख्त है लेकिन कोविड चिकित्सालय बने तीन सौ बेड अस्पताल में ही इसका असर नहीं दिख रहा है। पांच-दस मिनट की मामूली देर होने पर भी मरीजों को बगैर सैंपल लिए लौटाया जा रहा है। सीएमएस के मुताबिक इंस्पेक्टर शाम 4.10 बजे सैंपल कराने फ्लू कॉर्नर पहुंच गए थे फिर भी उनका सैंपल लेने से इनकार कर दिया गया जबकि शासन का स्पष्ट निर्देश है कि अगर कोई सैंपल देने आया है तो उसका सैंपल जरूर लिया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
ऑडियो वायरल, सीएमएस से कह देना.. ज्यादा दखलंदाजी न करें
पूरे घटनाक्रम के बाद फ्लू कॉर्नर की इंचार्ज का भी एक ऑडियो वायरल हुआ जिसमें वह इस मामले में फार्मासिस्ट को कॉल कर चेतावनी देती सुनाई दे रही हैं कि सैंपल के मामले में हस्तक्षेप न किया जाए। फ्लू कॉर्नर इंचार्ज का फार्मासिस्ट से यह भी कहना था कि वह उनकी बात सीएमएस को भी बता दे। इंचार्ज के कहने के मुताबिक फार्मासिस्ट ने उनकी कॉल का ऑडियो सीएमएस डॉ. वागीश वैश्य को भेेजा दिया। सीएमएस ने यह भी ऑडियो एडी हेल्थ को फारवर्ड कर दिया है।
आरोप.. ड्यूटी के बाद एलटी ने की मारपीट
फार्मासिस्ट का आरोप है कि शाम को इस घटना के बाद वह जब देर रात घर लौट रहे थे तो फ्लू कॉर्नर पर संविदा पर तैनात एलटी ने कुछ साथियों के साथ उन्हें रास्ते में रोककर मारपीट की। फार्मासिस्ट के मुताबिक एक मोड़ पर एलटी ने कार धीमी कराई और विंडो से हाथ डालकर चाबी निकाल ली। कॉलर पकड़कर उन पर हाथ भी उठाया। वह उसे कोई आपत्ति होने पर उच्चाधिकारियों से शिकायत करने का सुझाव देते रहे लेकिन उसने उनकी बात अनसुनी कर दी।
विज्ञापन
सुबह से शाम तक इंतजार के बाद बगैर सैंपल कराए लौटना पड़ा इंस्पेक्टर को, सीएमएस ने की एडी से शिकायत बरेली। कोविड चिकित्सालय में संविदा पर तैनात लैब टेक्नीशियन अपनी पर आया तो न सिर्फ उसने सुबह से शाम तक इंतजार के बावजूद अपनी मां के साथ कोरोना टेस्ट कराने आए इंस्पेक्टर बारादरी को बैरंग वापस लौटा दिया बल्कि सीएमएस से भी बदसलूकी कर डाली। तमाम स्टाफ के सामने एलटी ने सीएमएस के हाथ में फार्म थमाकर उन्हें भरकर देने को कहा तो वह सकते में आ गए। सीएमएस ने एडी हेल्थ को पूरे मामले से अवगत कराने के बाद एलटी के खिलाफ कार्रवाई को कहा है।