फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Shortage of pure water in hospitals, at some places RO is bad and at some places there is algae in the tank.

Bareilly News: अस्पतालों में शुद्ध पानी की किल्लत, कहीं आरओ खराब तो कहीं टैंक में काई

Mon, 19 Jan 2026 06:09 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 19 Jan 2026 06:09 AM IST
विज्ञापन
Shortage of pure water in hospitals, at some places RO is bad and at some places there is algae in the tank.
सीएचसी और पीएचसी पर कई टैंक के ढक्कन गायब, भर रही धूल और बारिश का पानी
विज्ञापन

बरेली। रोगों से बचाव के लिए शुद्ध पेयजल के प्रति जागरूक कर रहे स्वास्थ्य विभाग के ज्यादातर केंद्रों पर मरीज गंदा पानी पीने के लिए विवश हैं। कई केंद्रों पर आरओ खराब हैं। टंकी का ढक्कन गायब है। पानी में धूल, काई जम रही है। लिहाजा, मरीज घर से पानी पीकर या लेकर आते हैं।
अमर उजाला की टीम ने रविवार को जिले के सामुदायिक, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर पेयजल व्यवस्था का जायजा लिया। आंवला सीएचसी पर सबमर्सिबल खराब होने से नगर पालिका से जलापूर्ति हो रही है।
विज्ञापन

रविवार को यहां छत पर रखे चार टैंक में दो के ढक्कन गायब मिले। अंदर काई जमी थी। बारिश का पानी और धूल भर रही है। आरओ खराब होने से अस्पताल का पानी शौचालय में इस्तेमाल होता है। मरीज, तीमारदार कोई भी यहां पानी नहीं पीता। हैंडपंप लगा नही हैं। इसलिए घर से लेकर आते हैं। डॉक्टर, स्टाफ 15 लीटर कैंफर किराये पर मंगाकर उसी का पानी पीने के लिए विवश हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

चिकित्साधिकारी डॉ. विनय पाल ने मामले में कोई जवाब नहीं दिया। फतेहगंज पूर्वी में भी टैंक का पानी शौचालय और कपड़ों के धोने के लिए प्रयोग होता है। कोई पीता नहीं। डॉ. संजीव दिवाकर ने कहा कि नगर पंचायत से लगे आरओ का पानी ही मरीज, तीमारदार प्रयोग कर रहे हैं।

रामनगर में ढंका, रिठौरा सीएचसी पर नहीं है आरओ
रिठौरा सीएचसी बीते दिनों संचालित हुई है लेकिन पानी के लिए लगा टैंक पुराना है। इसी टैंक से सभी लोग पानी पी रहे हैं। स्टाफ के मुताबिक आरओ लगाया जाना प्रस्तावित है। रामनगर केंद्र पर आरओ लगा है पर बंदरों के आतंक के चलते ढंका है। पानी का प्रयोग स्टाफ कर रहा है। फरीदपुर, नवाबगंज, फतेहगंज पश्चिमी, मीरगंज, बहेड़ी केंद्र पर टंकी की सफाई हाल ही में कराने का दावा है।

51 केंद्रों पर पेयजल, 22 पर
नहीं मिली शौचालय व्यवस्था
बीते दिनों शासन से व्यवस्थाओं की पड़ताल के लिए आई लखनऊ मंडल की टीम ने जांच की थी। मुख्यालय को सौंपी रिपोर्ट के अनुसार 73 केंद्र के निरीक्षण में 51 पर पेयजल व्यवस्था और 22 पर शौचालय की व्यवस्था बदहाल मिली। अव्यवस्था के चलते केंद्रों पर इलाज के लिए पहुंचने वाले बुजुर्ग और महिलाओं को परेशान होना पड़ता है। संबंधित रिपोर्ट पर शासन ने व्यवस्था में सुधार की हिदायत भी दी है। ब्यूरो


--
सभी केंद्रों पर पेयजल व्यवस्था है। जिन केंद्रों पर पानी की टंकी की सफाई नहीं हो रही उनसे जवाब लिया जाएगा। जहां आरओ नहीं है वह जल्द लगाए जाएंगे। संबंधित रिपोर्ट पर पेयजल, शौचालय व्यवस्था दुरुस्त कर प्रभारियों से रिपोर्ट मांगी है। - डॉ. विश्राम सिंह, सीएमओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed