फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Shop owner did not pay house tax, tenants are upset due to sealing action

Bareilly News: दुकान मालिक ने जमा नहीं किया हाउस टैक्स, सील की कार्रवाई से किराएदार परेशान

Wed, 26 Mar 2025 02:44 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 26 Mar 2025 02:44 AM IST
विज्ञापन
Shop owner did not pay house tax, tenants are upset due to sealing action
बरेली। नगर निगम ने 12 लाख रुपये हाउस टैक्स बकाये होने पर इंग्लिशगंज की कई दुकानें सील कर दीं। दुकानें सील होने पर उसके किराएदार परेशान हैं। मंगलवार को संभव समाधान दिवस में दुकानदार पहुंचे और सील खोलने का अनुरोध किया। निगम ने टैक्स जमा न होने पर उन्हें लौटा दिया। इसी तरह की 35 शिकायतें निगम में आईं। इसके अलावा तीन शिकायतें निर्माण विभाग की आईं।
विज्ञापन

समाधान दिवस में किला क्षेत्र के इंग्लिशगंज में रहने वाले दुकानदारों ने उप नगर आयुक्त पूजा त्रिपाठी से मुलाकात की। पीड़ितों ने बताया कि वह कई सालों से दुकानों का किराया समय पर दे रहे हैं। दुकान मालिक ने टैक्स जमा नहीं किया और नगर निगम ने दुकानें सील कर दी। इससे उनके परिवार का गुजर बसर मुश्किल हो गया है। दुकान मालिक ने कर जमा नहीं किया है तो उसमें उनकी क्या गलती है। दुकानदारों ने 11.59 लाख के एवज में तीन हजार रुपये जमा करने की बात कही।
विज्ञापन

अधिकारियों ने कहा कि कम से कम 50 हजार बिल जमा करने पर सील की कार्रवाई से राहत मिल सकती है। इतनी धनराशि जमा न कर पाने की स्थिति में दुकानदार लौट गए।
मुख्य कर निर्धारण अधिकारी ने बताया कि शिकायतों में अधिकतर ऐसे लोग थे, जो पहली बार कर जमा कर रहे थे। उन्हें बिल अधिक दिख रहा था। इसके अलावा कुछ उपभोक्ता ऐसे थे, जिनका बिल पहले कम था और जीआईएस के बाद एरियर के आधार पर बढ़ा है। इन सभी शिकायतकर्ताओं को संतुष्ट कर समस्या का निस्तारण किया गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed