फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Shooter Asif shifted to high security barrack of Bareilly Central Jail

Bareilly: जेल में लाइव वीडियो बनाने वाला शूटर आसिफ हाई सिक्योरिटी बैरक में शिफ्ट, मददगारों ने गायब किया फोन

Sat, 16 Mar 2024 12:20 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Sat, 16 Mar 2024 12:20 PM IST
सार

बरेली सेंट्रल जेल में बंद हत्यारोपी शूटर आसिफ का लाइव वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के मामले में डिप्टी जेलर को हटाकर लखनऊ मुख्यालय संबद्ध किया गया है। साथ ही तीन वार्डर को निलंबित कर दिया गया है। शूटर आसिफ को हाई सिक्योरिटी में शिफ्ट किया गया है। वो मोबाइल फोन बरामद नहीं हो सकता है, जिससे उसने लाइव वीडियो बनाया था। 

विज्ञापन
Shooter Asif shifted to high security barrack of Bareilly Central Jail
शूटर आसिफ खान - फोटो : वीडियो ग्रैब

विस्तार

माफिया अशरफ के वक्त बरेली जिला जेल में हो रहे खेल जैसे हालात इन दिनों सेंट्रल जेल में हैं। यहां हाई सिक्योरिटी बैरकों के अंदर मोबाइल इस्तेमाल किए जा रहे हैं। जेल के बंदी यहां स्वर्ग जैसी सुविधाएं होने का दावा कर रहे हैं। ऐसे में बड़े अफसरों की कृपा से ही हत्यारोपी को मोबाइल फोन मिलने से वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने का खेल होने की आशंका है। फिलहाल तीन वार्डरों पर गाज गिरी। तीनों को निलंबित कर दिया गया, लेकिन निष्पक्ष जांच में अफसरों का लपेटे में आना भी तय है। उधर, जेल के अंदर लाइव वीडियो बनाने वाले शूटर आसिफ को हाई सिक्योरिटी बैरक में शिफ्ट किया गया है। 

विज्ञापन

 
शूटर आसिफ खान का वीडियो वायरल होने की जानकारी पुलिस को तीसरे दिन हुई थी। इस पर एसपी सिटी ने जेल में छापेमारी की थी, लेकिन आसिफ का मोबाइल फोन नहीं मिल सका था। वीडियो में आसिफ के पीछे दिख रही सफेद दीवार की जांच की गई तो वह आसिफ की सर्किल को दूसरी सर्किल से जोड़ने वाली दीवार निकली। 
विज्ञापन


इससे स्पष्ट हो गया कि वीडियो इसी सर्किल में ही बना है। चूंकि वीडियो वायरल हुए कई दिन बीत चुके थे और पुलिस को जेल के गेट पर पहुंचने के बाद से बैरक तक जाने में करीब 15 मिनट लगे। ऐसे में माना जा रहा है कि मोबाइल फोन को इसी बीच गायब करा दिया गया। अंदरखाने चर्चा है कि फोन गायब कराने में जेल अधिकारियों की मिलीभगत है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

अधिकारियों की कृपा से मिलती है सहूलियत
हर बैरक में बंदियों के बीच जेल प्रशासन के मुखबिर भी सक्रिय रहते हैं जो साथी बंदियों की हर हरकत की सूचना जेल अधिकारियों को देते हैं। वहीं जेल में सीसीटीवी कैमरे भी लगे होते हैं। ऐसे में बिना जेल अधिकारियों की मिलीभगत के बैरक और जेल परिसर में मोबाइल फोन चलाना संभव नहीं है। 

जेल में बंद उन अपराधियों को ही मोबाइल फोन चलाने की सुविधा मिलती है जो अधिकारियों को मोटी रकम महीने पर देते हैं। अगर कोई वार्डर रुपये लेकर फोन अंदर पहुंचा भी दे तो उसको चार्ज करने की व्यवस्था बिना जेल प्रशासन की मिलीभगत के नहीं हो सकती। जेलों में बंद अपराधी इसी तरह फोन से अपने गुर्गों को दिशा-निर्देश दे रहे हैं। 

हाई सिक्योरिटी बैरक में शिफ्ट, नहीं उगला राज
शूटर आसिफ पेशेवर अपराधी है। पुलिस से लेकर डीआईजी जेल तक ने उससे लंबी पूछताछ की, लेकिन उसने नहीं कबूला कि मोबाइल फोन किससे लेकर, कहां छुपाया? वह आखिर तक इसी बात पर अड़ा रहा कि तारीख के लिए गया था तो किसी मिलने वाले का मोबाइल हाथ में ले लिया था। 

उस पर पहले से वीडियो खुला था तो उसने भी शौक में वीडियो बना ली। पुलिस ने जब आसिफ को जेल की दीवार की लोकेशन होने और आठ मार्च की शाम उसके जेल में होने की बात बताई तो वह खामोश हो गया। एहतियात के तौर पर उसे अब हाई सिक्योरिटी सेल में बंद किया गया है।

रंगदारी मांगने के लिए इस्तेमाल करते हैं फोन
कुख्यात अपराधी जेल में बैठकर फोन के जरिये ही बाहर के लोगों से रंगदारी वसूलते हैं। रंगदारी के रुपये से ही जेल अधिकारियों की भी सेवा की जाती है। वहीं दूसरी आपराधिक साजिश भी फोन के जरिये ही रची जा रही हैं। 

जेल में बंद रहे अशरफ और अतीक अहमद ने असद के साथ मिलकर मोबाइल फोन के जरिये ही उमेशपाल हत्याकांड की साजिश रची थी। इस तरह के मामलों में शिकायत होने पर बड़े अफसरों की गर्दन फंसती है, इसलिए मामला दबा दिया जाता है। आरोपी के जेल में बंद होने के कारण कोर्ट से भी उसे राहत मिल जाती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed