{"_id":"6889381a8c5be875d30eace3","slug":"shishupal-became-president-in-bar-elections-pushpal-became-secretary-bareilly-news-c-182-1-sbly1021-105019-2025-07-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: बार चुनाव में शिशुपाल बने अध्यक्ष, पुष्पाल सचिव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: बार चुनाव में शिशुपाल बने अध्यक्ष, पुष्पाल सचिव
विज्ञापन
नवाबगंज फोटो 1 नवनिर्वाचित वार अध्यक्ष शिशुपाल सिंह गंगवार का स्वागत करते अधिवक्ता
नवाबगंज। एडवोकेट प्रेक्टिशनर्स एसोसिएशन कार्यकारिणी के चुनाव में पूर्व अध्यक्ष शिशुपाल सिंह गंगवार ने अध्यक्ष पद पर कब्जा जमा लिया। उन्होंने अपने प्रतिद्वंदी रमेश आर्य को भारी अंतर से हराया। सचिव पद पर पुष्पाल सिंह ने प्रतिद्वंदी चंद्र शेखर को 14 मतों से हराया।
मंगलवार की सुबह 10 बजे से दोपहर तीन बजे तक हुए मतदान में सभी 188 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। दो बजकर 30 मिनट पर शुरू हुई मतगणना में अध्यक्ष पद के चुनाव में पूर्व अध्यक्ष शिशुपाल सिंह गंगवार ने 127 मत प्राप्त किए, जबकि उनके प्रतिद्वंदी रमेश आर्य को 47 और तीसरे प्रत्याशी प्रदीप सूरी को मात्र 14 मतों पर संतोष करना पड़ा। सचिव पद पर पुष्पाल सिंह ने 77 मत प्राप्त कर अपने प्रतिद्वंदी चंद्र शेखर को 14 मतों से हराया। चंद्र शेखर को 63, जबकि चैतन्य प्रकाश श्रीवास्तव को 36 और फूल कुमार शर्मा को मात्र 12 मत से ही संतोष करना पड़ा। कोषाध्यक्ष पद पर वीरेंद्र पटेल को 96, गोपाल बहादुर गंगवार को 49, हरेंद्र कुमार को 29 और कृष्ण पाल को मात्र 14 मत मिले।
इसके साथ ही वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर सुरेन्द्र पाल सिंह को 98 और शराफत अली खां को 90 मत मिले। सुरेंद्र पाल सिंह ने मात्र 8 मतों से उन्हें हराया। सहसचिव पद पर ओमप्रकाश ने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी सोमपाल शर्मा को 37 मतों से हराया। उन्हें 81 मत मिले जबकि शर्मा को 44 मत मिले। हारून अहमद 41 मत प्राप्त कर तीसरे स्थान पर रहे। महेंद्र कुमार 22 वोट लेकर चौथे स्थान पर रहे। ऑडिटर पद पर अरविंद कुमार ने चमन प्रकाश को सीधे मुकाबले में 38 मतों से हराया। उन्हें 113 तो चमन प्रकाश को 75 मत प्राप्त हुए।
विज्ञापन
एल्डर कमेटी के अध्यक्ष सुधाकर लाल रस्तोगी, राजेश पाल गंगवार आदि ने बधाई दी है। संवाद