{"_id":"687c094b6f5f42369a06fe39","slug":"she-lounge-locked-final-notice-given-to-the-company-bareilly-news-c-4-bly1015-685765-2025-07-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: शी-लॉउंज पर ताला, कंपनी को दिया अंतिम नोटिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: शी-लॉउंज पर ताला, कंपनी को दिया अंतिम नोटिस
विज्ञापन
बरेली। स्मार्ट सिटी के शी-लॉउंज पर ताले का पहरा है। संचालन की जिम्मेदारी लेने वाली कंपनी के अधिकारी कोई जवाब नहीं दे रहे। अब अंतिम नोटिस दिया गया है। तीन दिन में जवाब नहीं आया तो कंपनी को काली सूची में डाला जाएगा।
बरेली स्मार्ट सिटी लिमिटेड की ओर से दो करोड़ रुपये की लागत से सेटेलाइट बस अड्डा और कुतुबखाना मेंं शी-लॉउंज बनाए गए थे। पब्लिक-प्राइवेट पार्टनरशिप (पीपीपी) मोड पर इसके संचालन के लिए दिल्ली की आजिल मैन्युफैक्चरिंग प्राइवेट लिमिटेड के साथ पांच साल के लिए अनुबंध हुआ था, लेकिन तय शर्तों के मुताबिक कंपनी ने इसका नियमित संचालन नहीं किया। स्मार्ट सिटी लिमिटेड के मुख्य कार्यकारी अधिकारी संजीव कुमार मौर्य ने कई नोटिस जारी कराए, लेकिन निजी फर्म ने गौर नहीं किया। ब्यूरो
जानिए, क्या होता है शी-लॉउंज
सार्वजनिक स्थलों पर महिलाओं को जरूरी सुविधाएं मुहैया कराने के लिए शी-लॉउंज का निर्माण कराया गया है। इसमें स्वच्छ वाशरूम, पानी, एसी, मोबाइल चार्जिंग, सेनेटरी पैड वेंडिंग मशीन, फीडिंग रूम जैसी सुविधाएं दी जाती हैं।
विज्ञापन
--
प्रोजेक्ट के संचालन की जिम्मेदारी लेने वाली कंपनी को अंतिम नोटिस देकर जवाब मांगा है। अगर कंपनी ने तीन दिन में जवाब नहीं दिया तो उसे ब्लैक लिस्ट कर दिया जाएगा। - संजीव कुमार मौर्य, सीईओ, स्मार्ट सिटी