फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Seven classes will be made in Bareilly College, the team did the survey

Bareilly News: बरेली कॉलेज में बनाई जाएंगी सात कक्षाएं, टीम ने किया सर्वे

Fri, 11 Oct 2024 06:26 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 11 Oct 2024 06:26 AM IST
विज्ञापन
Seven classes will be made in Bareilly College, the team did the survey
बरेली। बरेली कॉलेज में आगामी वर्षों में आधुनिक कोर्सों का संचालन किए जाने के लिए परिसर में सात नई कक्षाएं बनाई जाएंगी। इसके लिए पुराने भवन का चयन किया गया है। बुधवार को इसका कॉलेज व आर्किटेक्ट की टीम ने सर्वे किया।
विज्ञापन

स्ववित्त पोषित पाठ्यक्रम के निदेशक डॉ. एपी सिंह के अनुसार वर्तमान में महाविद्यालय में पुराने कक्ष बने हुए हैं, जिसमें से कई की स्थिति खराब हो गई है। इनकी मरम्मत का भी प्रस्ताव है। नई कक्षाओं के निर्माण से विद्यार्थियों को बेहतर सुविधा मिलेगी, साथ ही नए कोर्सों के संचालन में भी यह कक्ष सहायक होंगे। इसके नए परीक्षा भवन के पास वर्ष 2016 में बनी एक बिल्डिंग को चुना गया है, जिसका लंबे समय से उपयोग नहीं हो रहा है। यहां सात कक्षाएं बनाई जाएंगी। इसमें स्ववित्तपोषित पाठ्यक्रम के विद्यार्थी या अन्य पढ़ेंगे, इस पर बाद में निर्णय लिया जाएगा। इसमें बनने वाले कक्षों के आकार की नपाई हो चुकी है, आर्किटेक्ट ने निरीक्षण कर लिया है। नक्शा तैयार होने व रिपोर्ट मिलने के बाद नियमानुसार निर्माण प्रक्रिया शुरू की जाएगी। इन कक्षाओं में जुलाई 2025 तक पढ़ाई लगाने का उद्देश्य निर्धारित किया गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed