फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Selection for state level competitions from 20 February

Sports News: प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिताओं के लिए चयन 20 फरवरी से, कई खेलों में दमखम दिखाएंगे खिलाड़ी

Tue, 28 Jan 2025 10:47 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Published by: बरेली ब्यूरो Updated Tue, 28 Jan 2025 10:47 AM IST
सार

बरेली के स्पोर्ट्स स्टेडियम में जिला व मंडल स्तर के चयन ट्रायल 20 फरवरी से आयोजित किए जाएंगे। इच्छुक खिलाड़ी जरूरी अभिलेख के साथ इसमें प्रतिभाग कर सकते हैं। 

विज्ञापन
Selection for state level competitions from 20 February
स्पोर्ट्स स्टेडियम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

खेल निदेशालय की ओर से प्रदेश स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिताओं के लिए बरेली के स्पोर्ट्स स्टेडियम में जिला व मंडल स्तर के चयन ट्रायल 20 फरवरी से आयोजित किए जाएंगे। इच्छुक खिलाड़ी जरूरी अभिलेख के साथ इसमें प्रतिभाग कर सकते हैं। 

विज्ञापन


अंडर-12 बालक वर्ग में पांच-छह मार्च को आगरा में होने वाली जिम्नास्टिक, बरेली में होने वाली तैराकी, मेरठ में होने वाली अंडर-15 कुश्ती, लखनऊ में होने वाली हॉकी, आगरा में होने वाली वॉलीबॉल, पांच से आठ मार्च तक अयोध्या में होने वाली फुटबॉल, पांच-छह मार्च को प्रयागराज में होने वाली बैडमिंटन, पांच-छह मार्च तक अमेठी में होने वाली कबड्डी प्रतियोगिता के लिए जिला स्तर के चयन 20 को और मंडल स्तर के चयन 27 फरवरी को होंगे। 
विज्ञापन


अंडर-12 बालिका वर्ग में सात-आठ मार्च को आगरा में प्रस्तावित अंडर-12 जिम्नास्टिक प्रतियोगिता, बरेली में होने वाली तैराकी, मेरठ में होने वाली कुश्ती, नौ से 11 मार्च तक लखनऊ, आठ से नौ मार्च तक आगरा में होने वाली वाॅलीबॉल प्रतियोगिता, सात-आठ मार्च तक प्रयागराज में होने वाली बैडमिंटन प्रतियोगिता, अयोध्या में होने वाली टेबल टेनिस प्रतियोगिता के लिए जिला स्तरीय ट्रायल 22 फरवरी को और मंडल स्तर के चयन एक मार्च को होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

क्रिकेट प्रतियोगिता के लिए इन तारीखों में होगा चयन 
अंडर-15 बालक वर्ग में पांच से आठ मार्च तक कानपुर में होने वाली क्रिकेट प्रतियोगिता के लिए जिला स्तर के चयन 21 को और मंडल स्तर के चयन 28 फरवरी को होंगे। पांच से छह मार्च तक अमेठी में होने वाली कबड्डी, गोरखपुर में बास्केटबॉल, सोनभद्र में तीरंदाजी, वाराणसी में होने वाली एथलेटिक्स, झांसी में होने वाली बॉक्सिंग, सहारनपुर में जूडो, आजमगढ़ में हैंडबॉल प्रतियोगिता के लिए जिला स्तर के चयन 24 को और मंडल स्तर के चयन दो मार्च को होंगे। 

सात-आठ मार्च तक अमेठी में होने वाली बालिका वर्ग की कबड्डी, गोरखपुर में होने वाली बास्केटबॉल, वाराणसी में होने वाली एथलेटिक्स प्रतियोगिता के लिए जिला स्तर के चयन 25 फरवरी और मंडल स्तर के चयन तीन मार्च को होंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed