फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Secretary caught a tractor-trolley full of sugarcane on UP-Uttarakhand border farmers created ruckus

Bareilly News: यूपी-उत्तराखंड बॉर्डर पर सचिव ने गन्ने से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली पकड़ी, भड़के किसान... हंगामा

Tue, 07 Jan 2025 09:17 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Tue, 07 Jan 2025 09:17 PM IST
विज्ञापन
Secretary caught a tractor-trolley full of sugarcane on UP-Uttarakhand border farmers created ruckus
एसडीएम से वार्ता करते किसान - फोटो : अमर उजाला

बरेली के बहेड़ी क्षेत्र की चीनी मिल का गन्ना उत्तराखंड की सितारगंज चीनी मिल को भेजा जा रहा था। गन्ना समिति सचिव ने पुलिस बल के साथ सोमवार की रात यूपी-उत्तराखंड के बॉर्डर पर ट्रॉली को रोक लिया। किसान और सचिव के बीच काफी देर तक कहासुनी होती रही। बाद में पुलिस गन्ने से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली को सिरसा चौकी ले आई। 

विज्ञापन


गन्ना समिति सचिव ने बहेड़ी के मंडनपुर निवासी किसान के अलावा सितारगंज चीनी मिल के महाप्रबंधक व अध्यासी के खिलाफ गन्ना अधिनियम की विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कराया है। इधर, इससे गुस्साए किसानों ने मंगलवार को नारेबाजी करते हुए तहसील परिसर में हंगामा किया। हालांकि एसडीएम के समझाने के बाद किसान लौट गए।
विज्ञापन


जिला गन्ना अधिकारी के निर्देश पर बनी टीम में शामिल गन्ना समिति सचिव राजीव सेठ, मुड़िया अमरिया समिति के सचिव अतिवीर सिंह व अन्य कर्मचारी सिरसा चौकी से आगे यूपी-उत्तराखंड बॉर्डर पर खड़े थे। इसी बीच बहेड़ी के मंडनपुर निवासी किसान अंकुर सिंह गन्ने से भरी ट्रैक्टर ट्राली लेकर गुजर रहे थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस की मदद से ट्रैक्टर-ट्रॉली को रोक लिया गया। सचिव राजीव सेठ ने पुलिस को बताया कि अंकुर सिंह गन्ना की खरीद कर सितारगंज चीनी मिल में सप्लाई कर रहा है। ट्रैक्टर-ट्रॉली गन्ने से ओवरलोड थी। मौके पर वैध समिति की पर्ची, क्रय केंद्र का चालान, टोकन नहीं मिले।

Trending Videos

इन धाराओं के तहत हुई कार्रवाई
सचिव ने कहा कि जेजीएन शुगर बायोफ्यूल प्राइवेट लिमिटेड सितारगंज के मुख्य महाप्रबंधक अमर शर्मा, मिल के अध्यासी राज भंडारी की मिलीभगत से साजिश के तहत अंकुर सिंह के जरिए क्षेत्र के किसानों का गन्ना सस्ती कीमत पर खरीदकर मंगवाया जा रहा था। किसानों को हानि पहुंचाने के साथ-साथ प्रदेश के राजस्व कर, गन्ना समितियों के अंशदान की हानि पहुंचाई जा रही है। 

सचिव की तहरीर पर पुलिस ने गन्ने के अवैध कारोबारी अंकुर सिंह, सितारगंज चीनी मिल के मुख्य महाप्रबंधक अमर शर्मा, अधिशासी अध्यक्ष राज भंडारी के खिलाफ बीएनएस 3(5), आवश्यक वस्तु अधिनियम 3/7 के अलावा उत्तर प्रदेश गन्ना अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed