{"_id":"60abbacf754900781b1fbac7","slug":"second-marriage-was-being-held-without-divorce-in-pilibhit","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: बगैर तलाक रचा रहा था दूसरी शादी, पुलिस को देखते ही खिसके बराती, दूल्हे को कोतवाली ले जाकर...","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: बगैर तलाक रचा रहा था दूसरी शादी, पुलिस को देखते ही खिसके बराती, दूल्हे को कोतवाली ले जाकर...
Mon, 24 May 2021 08:10 PM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, बरेली
अमर उजाला नेटवर्क, बरेली
Published by: शाहरुख खान
Updated Mon, 24 May 2021 08:10 PM IST
सार
शादी के कुछ माह बाद दहेज में आठ लाख रुपये की मांग की गई। मांग पूरी न होने पर उसे अगस्त 2019 में घर से निकाल दिया गया। 31 अगस्त 2019 को महिला थाना बरेली में ससुराल वालों पर दहेज उत्पीड़न की रिपोर्ट दर्ज करा दी थी, जोकि कोर्ट में विचाराधीन है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
उत्तर प्रदेश के पीलीभीत जिले के पूरनपुर में दहेज उत्पीड़न का मामला कोर्ट में विचाराधीन होने के बाद पहली पत्नी को तलाक दिए बिना दूसरी शादी की सूचना पर पुलिस ने एक बरात घर में दबिश दी। पुलिस ने शादी को रुकवा दिया और दूल्हे को हिरासत में लेकर कोतवाली ले गई। हालांकि बाद में चेतावनी देकर छोड़ दिया।
पुलिस की दबिश पड़ते ही बराती खिसक गए थे। बारादरी बरेली के दुर्गानगर कॉलोनी निवासी भूदेव सिंह की पुत्री सुमन सिंह ने बताया कि उसकी शादी 28 नवंबर 2012 को शाहजहांपुर के थाना सदर बाजार के मोहल्ला हुंडाल खेल सिंह निवासी एक व्यक्ति से हुई थी।
शादी के कुछ माह बाद दहेज में आठ लाख रुपये की मांग की गई। मांग पूरी न होने पर उसे अगस्त 2019 में घर से निकाल दिया गया। 31 अगस्त 2019 को महिला थाना बरेली में ससुराल वालों पर दहेज उत्पीड़न की रिपोर्ट दर्ज करा दी थी, जोकि कोर्ट में विचाराधीन है।
विज्ञापन
आरोप लगाया कि बिना तलाक दिए उसका पति पूरनपुर नगर की एक युवती से शादी कर रहा है। सोमवार को पूरनपुर के ब्लॉक रोड स्थित बरात घर में अपराह्न को शादी हो रही थी। इसकी शिकायत उसने पुलिस से की। पुलिस ने मौके पर दबिश दी और शादी को रुकवा दिया।
पुलिस के पहुंचने पर पकड़े जाने के डर से बराती तो भाग गए। दूल्हा को पुलिस कोतवाली लाई। कोतवाल हरीश वर्धन सिंह ने बताया कि मामला कोर्ट में विचाराधीन है। इस पर सुमन को कोर्ट जाने की सलाह दी गई। दूल्हे को हिदायत देकर छोड़ दिया है।