फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Seats vacant in Meerut-Lucknow Vande Bharat Express

Vande Bharat: देहरादून-लखनऊ के मुकाबले कम किराया, फिर भी मेरठ-लखनऊ वंदे भारत एक्सप्रेस में सीटें खाली

Sat, 26 Oct 2024 07:20 AM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Sat, 26 Oct 2024 07:20 AM IST
सार

Meerut-Lucknow Vande Bharat Express: यात्रियों की पसंद के मामले में मेरठ-लखनऊ वंदे भारत एक्सप्रेस पिछड़ रही है।इस ट्रेन का संचालन एक सितंबर से शुरू हुआ था। अब भी यह ट्रेन खाली सीटों के साथ दौड़ रही है, जबकि इसके मुकाबले किराया ज्यादा होने के बाद भी देहरादून-लखनऊ वंदे भारत में वेटिंग है। 

विज्ञापन
Seats vacant in Meerut-Lucknow Vande Bharat Express
वंदे भारत एक्सप्रेस - फोटो : ANI

विस्तार

देहरादून-लखनऊ और मेरठ-लखनऊ वंदे भारत एक्सप्रेस एक ही रूट पर चलकर बरेली से लखनऊ के बीच समान दूरी तय करती हैं। इसके बाद भी 22546 देहरादून-लखनऊ वंदे भारत एक्सप्रेस का किराया 22490 मेरठ-लखनऊ वंदे भारत एक्सप्रेस से 15 रुपये ज्यादा है। 

विज्ञापन


किराया ज्यादा होने के बावजूद 22546/45 देहरादून-लखनऊ वंदे भारत एक्सप्रेस की चेयरकार श्रेणी में 25 से 30 अक्तूबर तक औसतन वेटिंग 90 और एग्जीक्यूटिव श्रेणी में 60 के पार पहुंच गई है। वहीं, किराया कम होने के बावजूद 22490/89 मेरठ-लखनऊ वंदे भारत एक्सप्रेस में इन्हीं दिनों में औसतन 190 और 10 सीटें खाली हैं।
विज्ञापन


बरेली से लखनऊ का इतना है किराया 
मेरठ-लखनऊ वंदे भारत एक्सप्रेस में बरेली से लखनऊ के बीच चेयरकार का किराया 895 रुपये और एग्जीक्यूटिव श्रेणी का किराया 1570 रुपये है। जबकि, देहरादून-लखनऊ वंदे भारत एक्सप्रेस से यात्रा करने पर चेयरकार में 910 और एग्जीक्यूटिव श्रेणी में 1585 रुपये खर्च करने होते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

 

ऑक्यूपेंसी में भी पिछड़ी मेरठ-लखनऊ वंदे भारत
एक माह पहले रेलवे ने 60 वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेनों की ऑक्यूपेंसी जारी की तो मेरठ-लखनऊ वंदे भारत एक्सप्रेस को 56वां जबकि देहरादून-लखनऊ वंदे भारत एक्सप्रेस को 31वां स्थान मिला था। इस कारण रेलवे इस ट्रेन के विस्तार पर विचार कर रहा है। एक माह में देहरादून-लखनऊ वंदे भारत की ऑक्यूपेंसी 100 फीसदी के पार पहुंच गई है।

किराये से ज्यादा लग्जरी चार्ज
दोनों ट्रेनों में बेसिक किराये से ज्यादा लग्जरी चार्ज है। देहरादून-लखनऊ वंदे भारत एक्सप्रेस में बरेली से लखनऊ का बेसिक किराया केवल 537 रुपये है। इसमें रिजर्वेशन चार्ज 40 रुपये, सुपरफास्ट चार्ज 45 रुपये, कैटरिंग चार्ज 257 रुपये और जीएसटी के 31 रुपये शामिल किए जाने के बाद चेयरकार का किराया 910 रुपये तक पहुंच जाता है। इसी तरह एग्जीक्यूटिव श्रेणी में बेसिक किराया 1109 रुपये है। इसमें रिजर्वेशन के 60, सुपरफास्ट के 75, कैटरिंग 279 और जीएसटी के 62 रुपये शामिल करने के बाद किराया 1585 रुपये पहुंच जाता है।

सीनियर डीसीएम आदित्य गुप्ता ने बताया कि दोनों ट्रेनों के कैटरिंग चार्ज में मामूली अंतर है। ट्रेनों का किराया तय करने में किसी प्रकार की गलती नहीं होती। कुछ ट्रेनों के प्रारंभिक और अंतिम स्टेशन के बीच रूट बदले हुए होते हैं। इसलिए उनके किराये में अंतर हो सकता है। वंदे भारत एक्सप्रेस प्रीमियम ट्रेन है। यात्री इसे पसंद कर रहे हैं और रेलवे को अच्छे परिणाम मिल रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed