फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Schedule for online applications for board exams released.

Bareilly News: बोर्ड परीक्षाओं के लिए ऑनलाइन आवेदन का कार्यक्रम जारी

Sat, 20 Jun 2026 01:32 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Updated Sat, 20 Jun 2026 01:32 AM IST
विज्ञापन
Schedule for online applications for board exams released.
बरेली। माध्यमिक शिक्षा परिषद के क्षेत्रीय कार्यालय ने वर्ष 2027 की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षाओं के लिए ऑनलाइन आवेदन की समय सारिणी जारी कर दी है। सचिव के अनुसार, प्रधानाचार्यों की ओर से कक्षा 10 और 12 में प्रवेश लेने तथा परीक्षा शुल्क प्राप्त करने की अंतिम तिथि पांच अगस्त तय की गई है।
विज्ञापन

एकत्रित शुल्क को चालान से कोषागार में 10 अगस्त तक जमा करना होगा। छात्रों के शैक्षिक विवरण और शुल्क की जानकारी परिषद की वेबसाइट upmsp.edu.in पर 16 अगस्त की मध्यरात्रि तक ऑनलाइन अपलोड की जा सकती है।
विज्ञापन


निर्धारित तिथि के बाद प्रवेश लेने वाले छात्रों को 100 रुपये विलंब शुल्क के साथ 16 अगस्त तक चालान जमा करना होगा। उनके विवरण 20 अगस्त तक अपलोड किए जा सकेंगे। 21 से 31 अगस्त के बीच प्रधानाचार्य ऑनलाइन अपलोड किए गए विवरणों की चेकलिस्ट प्राप्त कर विद्यार्थी का नाम, माता-पिता का नाम, जन्मतिथि और विषयों की गहन जांच करेंगे। यदि कोई त्रुटि मिलती है तो एक से 10 सितंबर तक उसमें संशोधन किया जा सकेगा, लेकिन इस अवधि में कोई नया पंजीकरण नहीं होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed