{"_id":"5d35c4328ebc3e6cae4ef09d","slug":"sawan-ka-phla-sombar-bareilly-news-bly369562134","type":"story","status":"publish","title_hn":"सावन के पहले सोमवार पर हर तरफ गूंजी....%बम-बम भोले%","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सावन के पहले सोमवार पर हर तरफ गूंजी....%बम-बम भोले%
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बदायूं। सावन के पहले सोमवार को मंदिरों पर ‘बम-बम भोले’ की गूंज रही। भोर से ही मंदिरों पर जलाभिषेक करने वाले कांवड़ियों और शिवभक्तों का आना शुरू हो गया, श्रद्धालुओं ने भगवान शिव का जलाभिषेक किया और पूजन करके मनौती मांगी। जलाभिषेक का यह सिलसिला दोपहर बाद तक चलता रहा। वहीं केसरिया रंग की पोशाक में सजे कांवड़ियों का कछला गंगा घाट से जल भरकर लाने वालों का सिलसिला भी जारी रहा।
रविवार की रात से ही सड़कों पर उमड़े कांवड़ियों ने सोमवार को शिवालयों में जलाभिषेक किया। शहर के बिरुआबाड़ी मंदिर, हरप्रसाद मंदिर, गौरीशंकर मंदिर, कोठीवाल मंदिर, शिव मंदिर आदि पर श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। बड़ी संख्या में शिवभक्तों ने कछला गंगाघाट पहुंचकर कांवड़ भरी। बम-बम भोले के जयकारों से वातावरण शिवमय हो गया। दूरदराज से कांवड़ भरने निकले शिवभक्त तरह-तरह के वाहनों पर सवार थे। शिव के गीतों पर नाचते-गाते चल रहे थे। जगह-जगह शिवभक्तों के स्वागत को तोरणद्वार भी बने थे। पहले सोमवार की वजह से पुलिस-प्रशासन बेहद चौकन्ना था। सो शनिवार से ही शिवभक्तों के लिए रूट डायवर्जन कर दिया गया था, जिस रास्ते से शिवभक्तों का रेला गुजर रहा था उस पर पूरे समय तक पुलिस पेट्रोलिंग करती रही, साथ ही हर एक किमी पर पुलिस के जवान मुस्तैद थे।
कछला गंगाघाट पर बरेली, पीलीभीत, शाहजहांपुर, चंदौसी, बिसौली आदि दूरदराज से हजारों की संख्या में शिवभक्त कांवड़ भरने को आते हैं, सो रविवार पूरी रात बरेली, दातागंज, उसावां, अलापुर, ककराला, बिल्सी, कादरचौक आदि मार्गों से शिवभक्त गुजरते रहे। हर तरफ बम-बम भोले की गूंज सुनाई दे रही थी। गाड़ियों से कांवड़ भरने पहुंचे शिवभक्त तरह-तरह के रूप में दिख रहे थे।
विज्ञापन
कुंवरगांव। आंवला की ओर से कछला गंगाघाट को जाने वाले कांवड़ियों के मद्देनजर नगर पंचायत चेयरमैन शीतल गुप्ता के निर्देश पर सावन के पहले सोमवार को मुख्य रास्ते पर तीन बार सफाई अभियान चलाया गया। चेयरमैन ने कहा कि वैसे हर रोज सफाई होती है, लेकिन कांवड़ियों के लिए किसी तरह की दिक्कत न हो इसके लिए रोड पर खास सफाई कराई जा रही है।
उसावां। सावन मास के प्रथम सोमवार को अटेना गंगाघाट व कछला गंगाघाट से सैकड़ों की संख्या में जल लेकर आए शिवभक्तों ने पटना देवकली के प्राचीन एंव पौराणिक शिव मंदिर पर जलाभिषेक किया। सरकारी अस्पताल के प्रांगण में स्थित मनकामेश्वर मंदिर पर भी शिव भक्तों ने पूजा अर्चना की ।
वजीरगंज। पहले सोमवार को शिव मंदिरों में बम-बम भोले के जयकारों से गूंज उठा। नगर के प्राचीन भोला नाथ मंदिर के अलावा गोठा, करकटपुर, सुरसैना, रेहड़िया, बनकोटा के प्राचीन शिव मंदिरों पर जलाभिषेक किया।
सैदपुर। कस्बे के प्राचीन शिव मंदिर में सावन के प्रथम सोमवार को भक्तों ने जयकारे के साथ शिवालय पर जलाभिषेक किया। नगर पंचायत अध्यक्ष आयशा विकार अहमद खां ने मंदिर परिसर की सफाई व्यवस्था का जायजा लिया।
बाजार में शिवभक्तों की बिक रहीं आकर्षक पोषक
-सावन का महीना शुरू होते ही शहर के बाजारों में शिवभक्तों की आकर्षक पोशाकें बिकना शुरू हो गईं। रविवार को भी कांवड़ भरने को निकले शिवभक्तों ने यह पोशाकें खरीदीं। इसके अलाव मंदिरों के बाहर फूल व बेलपत्र बेचने वालों की भी दुकानें सजी रहीं।
बालक-बालिकाएं भीं निकलीं कांवड़ भरने
-चूंकि सावन का महीना सबसे ज्यादा पवित्र माना जाता है, सो देहात क्षेत्र के बालक-बालिकाएं भी भारी संख्या में कांवड़ भरने को निकले हैं। उनमें भी सावन के पहले सोमवार को लेकर खासा उत्साह दिख रहा था जो सड़क पर नाचते-गाते चल रहे थे। सभी के मुख से एक ही आवाज निकल रही थी हर-हर महादेव...बम-बम भोले।
शिवभक्तों को समझाती रही पुलिस
-जलाभिषेक और कांवड़ लेने को निकले शिवभक्तों को पुलिस जगह-जगह पर समझाती रही। पुलिस ने कहा कि उनकी सुविधा का पूरा ध्यान रखा गया है, जिसकी वजह से इस रोड पर बड़े वाहनों को प्रतिबंधित कर दिया गया है।
बाईपास पर रोके गए ट्रक
- कांवड़ यात्रा को सकुशल निपटाने के लिए किए गए रूट डायवर्जन के चलते बाईपास पर ट्रक रोक लिए गए, जिसके कारण यहां दोनों तरफ ट्रकों की लाइनें लग गईं। दिन भर यह ट्रक यहां खड़े रहे। इसके अलावा बरेली रोड से कछला मार्ग पर शिवभक्तों को किसी तरह की दिक्कत न हो इसके लिए डीएम दिनेश कुमार सिंह और एसएसपी अशोक कुमार त्रिपाठी ने पुलिस-प्रशासनिक अधिकारियों की ड्यूटी लगा रखी थी। इसलिए अधिकारी भी रोड पर गाड़ियों से पेट्रोलिंग करते रहे।