फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Save yourself from corona in winter, save your darling too

सर्दी में कोरोना से खुद बचें और लाडले को बचाएं

Wed, 19 Jan 2022 07:00 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 19 Jan 2022 07:00 PM IST
विज्ञापन
Save yourself from corona in winter, save your darling too
डॉ. अखिलेश कुमार । - फोटो : SHAHJAHANPUR
शाहजहांपुर। कड़ाके की सर्दी और शीतलहर बच्चों के लिए मुसीबत बन गईं। सर्दी का दायरा बढ़ने के साथ ही बच्चे बीमार होने लगे हैं। एक तरफ सर्दी का डर, दूसरी तरफ कोरोना से बच्चों को बचाना बड़ी चुनौती है। स्वास्थ्य विभाग ने मासूमों के बीमार पड़ने को हल्के में न लेने की अपील की है। कहा कि बच्चे के बीमार पड़ने पर नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पर लेकर जाकर इलाज कराएं।
विज्ञापन

सर्दी ने अपने तेवर दिखाने शुरू कर दिए हैं। सर्द मौसम बुजुर्गों से लेकर बच्चों तक के लिए मुसीबत बन रहा है। सर्दी की वजह से बच्चे बीमार होने लगे हैं। मेडिकल कॉलेज में बाल रोग विशेषज्ञ के चैंबर के बाहर भीड़ बढ़ने लगी है। वहीं दूसरी तरफ कड़ाके की सर्दी के बीच कोविड-19 के मामले भी तेजी से बढ़ रहे हैं। ऐसे में छोटे बच्चों की सेहत का ख्याल रखना एक बड़ी चुनौती है। कोरोना से खुद बचते हुए बच्चों को बचाने के लिए स्वास्थ्य विभाग ने अपील की है। सीएमओ डॉ. एसपी गौतम ने बताया कि सभी कोविड प्रोटोकॉल का पालन करते हुए महामारी से बचें।
विज्ञापन

इन लक्षणों को हल्के में न लें
एक साल तक के बच्चे को अधिक खांसी आए। पसली चले या बच्चा दूध व खुराक न ले रहा हो। तेज बुखार, दस्त न रुके। ऐसे लक्षणों को बिल्कुल भी हल्के में न ले, तुरंत ही नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पर ले जाकर चिकित्सक से उपचार कराएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

मेडिकल कालेज के बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. अखिलेश कुमार ने बताया कि सर्दी से बच्चे को बचाने के लिए गर्म कपड़ों का प्रयोग करें। कोरोना जैसी महामारी से बच्चे को बचाना बेहद जरूरी है। ऐसे में खुद मास्क का प्रयोग करें और बच्चे को भी थ्री-लेयर मास्क पहनाकर रखें। हाथों को सेनेटाइज भी करते रहें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed