{"_id":"6256508ed821b23ed1469ca2","slug":"samajwadi-party-mla-shazil-islam-brick-kiln-may-also-face-action-of-bulldozer-message-goes-viral","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"सपा विधायक की बढ़ी मुश्किलें: शहजिल के पेट्रोल पंप के बाद अब यहां चलेगा बुलडोजर, वायरल हो रहा मैसेज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सपा विधायक की बढ़ी मुश्किलें: शहजिल के पेट्रोल पंप के बाद अब यहां चलेगा बुलडोजर, वायरल हो रहा मैसेज
Wed, 13 Apr 2022 09:54 AM IST
पूजा त्रिपाठी
अमर उजाला नेटवर्क, बरेली
अमर उजाला नेटवर्क, बरेली
Published by: पूजा त्रिपाठी
Updated Wed, 13 Apr 2022 09:54 AM IST
सार
सपा विधायक शहजिल इस्लाम का पेट्रोल पंप ध्वस्त करने के बाद अब सरकारी तंत्र की पार्टी पर भी निगाह टेड़ी हो गई है। एक लाख रुपये से ज्यादा का बकाया बिजली बिल अदा न करने पर मंगलवार को सपा के जिला कार्यालय की बिजली काट दी गई।
विज्ञापन
शहजिल इस्लाम के पेट्रोल पंप पर चला बुलडोजर (फाइल फोटो)
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
समाजवादी पार्टी के विधायक शहजिल इस्लाम के पेट्रोल पंप के बाद अब मंगलवार को उनके ईंट भट्ठा को ध्वस्त किए जाने के निर्देश जारी होने का मैसेज सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है। हालांकि, अफसरों ने ऐसे किसी आदेश की जानकारी से इनकार किया है।
विज्ञापन
वायरल हुए मैसेज के अनुसार फतेहगंज पश्चिमी में एक ईंट भट्ठा ‘शहनीला ब्रिक फील्ड’ के नाम से संचालित होने के कुछ पुराने रिकॉर्ड मिले हैं। अभिलेख में यह भट्ठा शहजिल इस्लाम के पिता इस्लाम साबिर के नाम से दर्ज है।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक साल 2009 में ही बीडीए ने इस ईंट भट्ठे के ध्वस्तीकरण का आदेश जारी किया था। 17 दिसंबर 2009 को संबंधित ईंट भट्ठा के ध्वस्तीकरण के लिए बीडीए ने नोटिस जारी किया था। नोटिस, शहनीला ब्रिक फील्ड का बताया जा रहा है, सपा विधायक शहजिल इस्लाम के पिता इस्लाम साबिर के नाम अभिलेख में दर्ज है।
विज्ञापन
प्रकरण पर खनन अधिकारी लालता प्रसाद से बात की गई तो उन्होंने ऐसे किसी आदेश की जानकारी होने से इनकार किया है। क्षेत्रीय प्रदूषण अधिकारी ने भी इस मामले की जानकारी न होने की बात कही है। हालांकि, दोनों अधिकारियों ने बुधवार को संबंधित प्रकरण को पता करने की बात कही है।
सपा कार्यालय की भी बिजली काटी
सपा विधायक शहजिल इस्लाम का पेट्रोल पंप ध्वस्त करने के बाद अब सरकारी तंत्र की पार्टी पर भी निगाह टेड़ी हो गई है। एक लाख रुपये से ज्यादा का बकाया बिजली बिल अदा न करने पर मंगलवार को सपा के जिला कार्यालय की बिजली काट दी गई। एसडीओ ने कहा है कि बिजली काटने से पहले कार्यालय सचिव को फोन करके कार्रवाई की सूचना दे दी गई थी।
मंगलवार को सिविल लाइंस स्थित समाजवादी पार्टी के जिला कार्यालय की बिजली विभागीय टीम ने काट दी। एसडीओ कुतुबखाना गौरव शर्मा ने बताया कि सपा कार्यालय पर बिजली बिल 1.15 लाख रुपया बकाया है। कई बार कहने के बावजूद बिल जमा नहीं किया गया। मंगलवार को बिजली कनेक्शन काटने से पहले फोन कर इसकी सूचना सपा के कार्यालय सचिव को दी गई थी। इसके बाद भी सपा की ओर से बकाया बिजली बिल जमा नहीं किया गया। इस दौरान उनके साथ जेई मनीष गुप्ता और अन्य बिजली कर्मचारी मौजूद रहे।
एक लाख से ज्यादा का बिजली बिल एक-दो दिन में बकाया नहीं हो सकता है। यह छह-सात साल का बकाया है। इसे जमा कराने के बाद कनेक्शन जुड़वाया जाएगा। - शिव चरन कश्यप, सपा जिलाध्यक्ष
मंगलवार को सिविल लाइंस स्थित समाजवादी पार्टी के जिला कार्यालय की बिजली विभागीय टीम ने काट दी। एसडीओ कुतुबखाना गौरव शर्मा ने बताया कि सपा कार्यालय पर बिजली बिल 1.15 लाख रुपया बकाया है। कई बार कहने के बावजूद बिल जमा नहीं किया गया। मंगलवार को बिजली कनेक्शन काटने से पहले फोन कर इसकी सूचना सपा के कार्यालय सचिव को दी गई थी। इसके बाद भी सपा की ओर से बकाया बिजली बिल जमा नहीं किया गया। इस दौरान उनके साथ जेई मनीष गुप्ता और अन्य बिजली कर्मचारी मौजूद रहे।
छह-सात सालों से नहीं जमा हुआ है बिल
एसडीओ गौरव शर्मा के मुताबिक, सपा कार्यालय का बिजली बिल छह-सात सालों से जमा नहीं किया गया है। पिछले छह माह में उन्होंने लगभग आठ बार कार्यालय में फोन करके बकाया बिजली बिल का भुगतान करने के लिए कहा था। इसके बाद भी सपा कार्यालय ने इसे गंभीरता से नहीं लिया। लिहाजा कार्यालय की बिजली काटनी पड़ी है।सिर्फ फोन पर कहा, कोई नोटिस नहीं दिया
एसडीओ गौरव शर्मा ने बताया कि उन्होंने सपा कार्यालय में छह माह में करीब आठ बार फोन कर बकाया बिजली बिल जमा करने को कहा। नोटिस के बारे में पूछने पर उन्होंने कहा कि इस बाबत कार्यालय को कोई नोटिस नहीं भेजा गया। बिना नोटिस दिए कनेक्शन नहीं काटा जा सकता है। हालांकि सपा की ओर से पावर कॉरपोरेशन की इस कार्रवाई का अब तक कोई विरोध नहीं किया गया है।एक लाख से ज्यादा का बिजली बिल एक-दो दिन में बकाया नहीं हो सकता है। यह छह-सात साल का बकाया है। इसे जमा कराने के बाद कनेक्शन जुड़वाया जाएगा। - शिव चरन कश्यप, सपा जिलाध्यक्ष