फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Sakshi will bring fame to Bareilly in South Korea

Bareilly News: दक्षिण कोरिया में बरेली का नाम रोशन करेंगी साक्षी

Tue, 03 Sep 2024 07:24 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 03 Sep 2024 07:24 AM IST
विज्ञापन
Sakshi will bring fame to Bareilly in South Korea
प्रशिक्षक के तौर पर हुआ चयन, तीन महीने खिलाड़ियों को देंगी प्रशिक्षण
विज्ञापन

बरेली। शहर की बेटी साक्षी अब दक्षिण कोरिया में बरेली का नाम रोशन करेंगी। उनका चयन प्रशिक्षक के तौर पर हुआ है। वह तीन महीने दक्षिण कोरिया में रहकर वहां के खिलाड़ियों को ताइक्वांडो की बारीकियां सिखाएंगी।
साक्षी कई राष्ट्रीय और राज्य स्तरीय प्रतियोगिताओं में पदक जीत चुकी हैं। 2007 में उन्होंने प्रशिक्षण लेना शुरू किया। इसके बाद लखनऊ में आयोजित प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिता में उनका चयन राष्ट्रीय स्तर के लिए हुआ। इस प्रतियोगिता में उन्होंने स्वर्ण पदक जीता। वर्ष 2011 में उन्होंने ताइक्वांडो से ब्रेक ले लिया। 2019 में उन्होंने फिर से प्रैक्टिस शुरू की।
विज्ञापन

वर्ष 2022 में नेपाल के पोखरा में आयोजित ओपन अंतरराष्ट्रीय टूर्नामेंट खेलने के बाद उन्हें नेशनल रेफरी बनाया गया। साक्षी ने कोरिया के मास्टर ली वान यंग से भी प्रशिक्षण लिया। प्रशिक्षक के तौर पर चयन होने पर साक्षी ने इसका श्रेय कोच अकमल खान व ली वान यंग को दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पिता ने शहर में खोली थी पहली अकादमी
साक्षी के पिता हरीश सिंह बोरा ने शहर में ताइक्वांडो प्रशिक्षण के लिए पहली अकादमी वर्ष 1992 में खोली थी। इससे पहले ताइक्वांडो का प्रशिक्षण लेने का शहर में कोई विकल्प नहीं था। इस अकादमी से कई खिलाड़ी निकले। 2007 में साक्षी ने भी पिता से ही प्रशिक्षण लेना शुरू किया। नवंबर 2019 में पिता की मौत होने के बाद साक्षी ही अब इस अकादमी का संचालन कर रही हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed