फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Sadhu murdered at cremation ground in Bareilly

Bareilly News: फरीदपुर में साधु की गला रेतकर हत्या, श्मशान भूमि पर खून से लथपथ मिला शव

Tue, 10 Jan 2023 01:47 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Tue, 10 Jan 2023 01:47 PM IST
सार

फरीदपुर थाना क्षेत्र में सोमवार को दुष्कर्म के मामले में आरोपी युवक का शव लटका होने की वजह से हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। लगातार दूसरे दिन यहां हत्या का मामला सामने आया है। सोमवार रात साधु की हत्या कर दी गई। 

विज्ञापन
Sadhu murdered at cremation ground in Bareilly
घटनास्थल पर जांच करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली के फरीदपुर क्षेत्र में एक साधु की निर्मम हत्या कर दी गई। मंगलवार की सुबह साधु का शव लहूलुहान हालत में श्मशान भूमि पर पड़ा मिला। उनकी हत्या गला रेतकर की गई है। पेट पर भी धारदार हथियार से प्रहार किए गए हैं। एसपी देहात राजकुमार अग्रवाल घटनास्थल पर पहुंचे। उन्होंने मौका-मुआयना कर घटना की जानकारी ली। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। 

विज्ञापन

   
जानकारी के मुताबिक फरीदपुर के मोहल्ला परा में श्मशान है। श्मशान भूमि पर ही एक कमरा और बरामद बना हुआ है। पास में काली माता का मंदिर है। 65 वर्षीय साधु बाबा भूषण नाथ यहां करीब 25 वर्षों से रह रहे थे। सोमवार की रात किसी ने उनकी हत्या कर दी। मंगलवार की सुबह साधु का शव बरामदे में चारपाई पर पड़ा मिला। धारदार हथियार से उनका गला काटा गया है। 
विज्ञापन


हत्या की सूचना पर थाना पुलिस पहुंच गई। एसपी देहात राजकुमार अग्रवाल भी घटनास्थल पहुंचे। माना जा रहा है कि हत्या में बाबा के किसी करीबी का हाथ है। पुलिस सभी पहलुओं पर जांच पड़ताल कर रही है। बताया गया है कि श्मशान भूमि के पास ही एक तालाब है, जिसे पाटा जा रहा था। इसके कारण तालाब का पानी श्मशान भूमि में पहुंच रहा है। साधु ने इसका विरोध कर रहे थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed