Pilibhit News: नेपाल सीमा पर तैनात एसएसबी का जवान करता था मादक पदार्थ की तस्करी, पुलिस ने भेजा जेल
तस्करी के मामले में पीलीभीत में नेपाल बॉर्डर पर तैनात जवान सर्वेंद्र कुमार का नाम सामने आया। वह बिहार का रहने वाला है। एसटीएफ ने पीलीभीत पहुंचकर उसे हिरासत में लिया। पूछताछ के बाद उसे जेल भेज दिया गया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पीलीभीत में मादक पदार्थ की तस्कारी के मामले में एसटीएफ ने हिरासत में लिए एसएसबी जवान को रोहतक पुलिस के सुपुर्द कर दिया। संलिप्ता मिलने पर जवान को निलंबित कर दिया गया। पूछताछ के बाद रोहतक पुलिस ने जवान को जेल भेज दिया। एसएसबी की ओर से विभागीय जांच भी शुरू कराई गई है।
हरियाणा के रोहतक में 28 दिसंबर के वहां की एसटीएफ ने बिहार में तैनात एसएसबी जवान देवेंद्र कुमार और आईआरबी (इंडियन रिजर्व बटालियन) के दो जवानों को गिरफ्तार किया था। उनके पास से 450 ग्राम स्मैक बरामद हुई थी। आईआरबी के जवानों को जेल भेज दिया गया। जबकि एसएसबी जवान को रिमांड पर लेकर पूछताछ की गई।
बिहार का रहने वाला है आरोपी सिपाही
जिसमें पीलीभीत में नेपाल बॉर्डर पर तैनात जवान सर्वेंद्र कुमार का नाम सामने आया। सर्वेश बिहार का रहने वाला है। एसटीएफ ने पीलीभीत पहुंचकर उसे भी हिरासत में ले लिया। इसके बाद रोहतक में पूछताछ की गई। एसटीएफ ने पीलीभीत में पकड़े गए जवान को रोहतक पुलिस के सुपुर्द कर दिया।
रोहतक पुलिस ने तस्करी के आरोप में एसएसबी के जवान सर्वेंद्र को जेल भेज दिया है। उसकी संलिप्ता मिलने पर और जेल जाने की जानकारी मिलने के बाद एसएसबी की 49वीं बटालियन के कमांडेंट गोविंद सिंह भंडारी उसे निलंबित कर दिया है।