फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   robbery

सर्राफ से लूटे गए जेवर बरामद

Wed, 18 Feb 2015 01:50 AM IST
बरेली
बरेली Updated Wed, 18 Feb 2015 01:50 AM IST
विज्ञापन
robbery

विज्ञापन
बाकरगंज निवासी निर्विकार स्वरूप से 12 फरवरी की रात नकदी, जेवर उस समय लूट लिया गया था जब वह अपने साथी के संग भोपतपुर अड्डा स्थित अपनी सर्राफा दुकान से लौट रहा था। शोर मचाने पर ग्रामीणों ने एक लुटेरे को मौके से ही पकड़ लिया । बाद में उसकी मौत हो गई। वह बहेड़ी के टांडा मोहल्ला निवासी टेलर जफर निकला। उसका कोई क्राइम रिकार्ड भी नहीं मिला। पता चला है कि वह अपने चाचा और पड़ोसी इमरान के साथ आ गया था। तब से पुलिस इमरान को खोज रही थी। उसके घरवाले भी गायब थे। पुलिस की मानें तो दो दिन पहले इमरान की मां अपने घर आईं। मंगलवार दोपहर वह एक थैला लेकर छत पर घूम रही थी। जफर के घरवालों को उस पर शक हुआ। उन्होंने मोहल्लेवालों के मार्फत पुलिस को सूचना दी। चौकी इंचार्ज प्रवेश कुमार ने बताया कि मौके पर पहुंचे तो इमरान की मां फरार हो चुकी थी। पता चला कि इमरान भी आसपास था जो फरार हो गया। उसकी छत से एक थैला मिला जिसमें वे जेवर भरे थे जो सर्राफ से लूटे गए थे। दो नीली और एक काले रंग की थैली में जेवर थे। सोने में पांच ओम के लाकेट, तीन सादा लाकेट, पांच हेयर रिंग थीं। वहीं चांदी के 42 बिछुवे, 39 जोड़ी पायल, नौ अंगूठी, पांच जोड़ी कुंडल, सात चेन, दो चांदी के सिक्के, एक जोड़ी खंडुआ, नौ कड़े, चार ताबीज बरामद हुए। सर्राफ की दुकान की चाबियां भी थैले में थीं। दूसरी ओर उत्तराखंड की सितारगंज पुलिस इमरान के साथी किच्छा निवासी लुटेरे विनोद और नवीन को खोज रही है।

- इमरान की छत से जेवरात का थैला बरामद किया है। इमरान फरार हो गया है। उसने ऊधमसिंह नगर में कई चोरियां भी की हैं पर उसका क्राइम रिकार्ड नहीं मिल पा रहा है। उसकी गिरफ्तारी के बाद इलाके की दूसरी लूटों का भी खुलासा हो सकता है। हमने माल बरामदगी की जानकारी नवाबगंज सीओ को दे दी है। वह सर्राफ को लाकर माल पहचान सकते हैं।- प्रमोद यादव, सीओ बहेड़ी
विज्ञापन

वर्जन
- बहेड़ी सीओ ने माल बरामदगी की सूचना दी तो मुकदमे के विवेचक को वहां भेज दिया गया। वह माल लेकर लौट रहे हैं। माल मिलने पर कार्रवाई शिनाख्त की विधिक सूचना पीड़ित पक्ष को दी जाएगी। उनकी शिनाख्त से ही तय होगा कि बरामद माल उनका है या नहीं। - नरेश कुमार, सीओ नवाबगंज
विज्ञापन
विज्ञापन


- बहेड़ी या नवाबगंज पुुलिस ने हमें माल बरामदगी की सूचना नहीं दी है। हम तो माल देखकर ही बता सकेंगे कि वह हमारा है या नहीं। - द्वारिका प्रसाद, पीड़ित सर्राफ के पिता
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed