फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Roads of Model Town will be made at a cost of Rs 46 crore.

Bareilly News: 46 करोड़ की लागत से मॉडल बनेंगी मॉडल टाउन की सड़कें

Tue, 15 Oct 2024 05:29 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 15 Oct 2024 05:29 AM IST
विज्ञापन
Roads of Model Town will be made at a cost of Rs 46 crore.
बरेली। सीएम ग्रिड योजना के तहत 46 करोड़ की लागत से मॉडल टाउन की सड़कों का नवीनीकरण व चौड़ीकरण होगा। इसमें दो चरणों में 3400 मीटर की चार सड़कें डाली जाएंगी। मुख्य अभियंता मनीष अवस्थी ने बताया कि एफडीआर और वर्क-ऑर्डर जारी करने के बाद दो से तीन दिन में काम शुरू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री ग्रीन रोड इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट (सीएम ग्रिड) योजना के तहत मॉडल टाउन की सड़कों को मॉडल रोड के तौर पर विकसित किया जाएगा। इस योजना में सात एजेंसियों ने टेंडर के लिए निविदाएं डाली थीं। सोमवार को लखनऊ में खुलने वाली फाइनेंशियल ग्रिड में दो फर्माें ने क्वालीफाई किया और बाकी पांच फेल हो गई। इसके बाद अनमोल कंस्ट्रक्शन फर्म को सीएम ग्रिड योजना के पहले चरण की 3400 मीटर सड़क का 46 करोड़ का टेंडर जारी कर दिया गया। इन सड़कों का निर्माण डीबीएम व बीसी की लेयर डालते हुए किया जाएगा।
विज्ञापन


- महापौर ने टेंडर जारी होते ही किया भूमि पूजन
लखनऊ से सीएम ग्रिड योजना के पहले चरण में मॉडल टाउन की सड़कों का टेंडर होते ही महापौर ने सोमवार शाम पांच बजे भूमि पूजन किया। इस दौरान उन्होंने ठेका लेने वाली फर्म से काम जल्द शुरू कराने की बात कही। भूमि पूजन के मौके पर महापौर उमेश गौतम, उपसभापति सर्वेश रस्तोगी, मुख्य अभियंता मनीष अवस्थी, एक्सईएन राजीव कुमार राठी और सहायक अभियंता मुकेश शाक्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


- इन चार सड़कों का होना निर्माण व चौड़ीकरण
पहला चरण : कुष्ठ आश्रम रोड मार्ग (रेलवे लाइन से डीडीपुरम चौराहा होते हुए गंगाशील अस्पताल) तक एक हजार मीटर और सेंट फ्रांसिस स्कूल के सामने से गुप्ता वॉच तक की 440 मीटर सड़क बनाई जाएगी। साथ ही इसका चौड़ीकरण भी होगा।


- दूसरा चरण : सेलेक्शन प्वाइंट चौराहे से स्टेडियम रोड तक 574 मीटर लंबी और संजय नगर पेट्रोल पंप से डेलापीर पेट्रोल पंप तक 1,386 मीटर लंबी सड़क बनेगी।





दिवाली से पहले शहरवासियों को बड़ी सौगात मिली है। मुख्यमंत्री ग्रिड याेजना के तहत मॉडल टाउन की सड़कों का निर्माण व चौड़ीकरण किया जाएगा। इसका भूमि पूजन किया गया है, अब एक से दो दिन में कार्य भी शुरू कर दिया जाएगा।
उमेश गौतम, महापौर
संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed