फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Report of dowry death on seven people including father-in-law

Bareilly News: ससुर समेत सात लोगों पर दहेज हत्या की रिपोर्ट

Fri, 08 Nov 2024 03:06 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 08 Nov 2024 03:06 AM IST
विज्ञापन
Report of dowry death on seven people including father-in-law
शेरगढ़। बीते दो दिन पूर्व थाना क्षेत्र के गांव बंजरिया जागीर में नवविवाहिता के द्वारा मायके में फंदा लगाकर आत्महत्या करने के मामले में पिता ने पति नरेंद्र, सास, ससुर समेत सात लोगों के खिलाफ दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र गांव बंजरिया जागीर निवासी नरेश पाल सिंह की 28 वर्षीय पुत्री अर्चना यादव ने कमरे में लगे कुंडे में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली थी। अर्चना का विवाह 10 फरवरी को गांव कलापुर थाना इज्जत नगर निवासी नरेंद्र सिंह के साथ हुआ था। अर्चना भैया दूज के मौके पर मायके आई थी। मंगलवार को ससुराल जाने की तैयारी कर रही थी। इसी बीच वह फंदे पर लटक गई।
विज्ञापन

पुलिस को मौके से एक सुसाइड नोट बरामद हुआ था। इसमें अपनी मर्जी से खुदकुशी करने व ससुराल में खुश न होने की बात लिखी थी। विवाहिता के पिता पर ससुरालियों पर बेटी को शारीरिक और मानसिक रूप से प्रताड़ित करने का आरोप लगाते हुए एफआईआर कराई। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed