फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Report filed against 90 people who besieged the Livestock Minister

Bareilly News: पशुधन मंत्री का घेराव करने वाले 90 लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

Mon, 21 Aug 2023 02:12 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Updated Mon, 21 Aug 2023 02:12 AM IST
विज्ञापन
Report filed against 90 people who besieged the Livestock Minister
सिरौली। छुट्टा पशुओं को सड़क पर इकठ्ठा कर पशुधन मंत्री धर्मपाल सिंह का रास्ता रोकने के मामले में पुलिस ने 90 अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। रिपोर्ट दर्ज होने के बाद अब ग्रामीणों में नाराजगी है। अब तक एक भी आरोपी को गिरफ्तार नहीं किया है।
विज्ञापन

17 अगस्त को विधानसभा आंवला के गांव गुरगांवा में पशु चिकित्सा पॉली क्लीनिक का भूमि पूजन था। कार्यक्रम में शामिल होने के लिए पशुधन मंत्री धर्मपाल सिंह और विभाग के अपर मुख्य सचिव डॉ. रजनीश दुबे गांव जा रहे थे। मंत्री का काफिला गुजरने के दौरान छुट्टा पशु सड़क पर न आए इसके लिए सफाई कर्मचारियों की ड्यूटी अलीगंज-सिरौली मार्ग पर लगाई गई थी।
विज्ञापन

छुट्टा पशुओं को कर्मचारी सड़कों से हटाकर खेतों की ओर भगा रहे थे। इससे किसान भड़क गए। कार्यक्रम स्थल से दो किलोमीटर पहले पिपरिया उपराला गांव में किसानों ने छुट्टा पशुओं को सड़क पर खड़ा कर दिया। इस दौरान एसडीएम से किसानों की धक्कामुक्की भी हुई। डीएम और सीडीओ के साथ कई जनप्रतिनिधियों की गाड़ियों का घेराव कर किसानों ने नारेबाजी की।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस बीच जब पशुधन मंत्री और एसीएस का काफिला वहां से गुजरा तो किसानों ने उनका रास्ता भी रोक लिया। गाड़ी से उतरकर मंत्री को लोगों के बीच जाना पड़ा। किसानों ने उनकी बहस भी हुई। जल्द गोशाला का निर्माण कराने का आश्वासन मिलने के बाद किसानों ने मंत्री को जाने दिया। पिपरिया के पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. संजय कुमार वर्मा ने किसानों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए तहरीर दी। इसके आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। रिपोर्ट होने की जानकारी के बाद पिपरिया गांव के ग्रामीणों में आक्रोश है। सिरौली एसएचओ राजेश कुमार ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed