फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Report called for crack in protection wall of Mahadev bridge

Bareilly News: महादेव पुल के प्रोेटेक्शन वॉल में दरार की रिपोर्ट तलब

Sun, 21 Apr 2024 05:35 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Updated Sun, 21 Apr 2024 05:35 AM IST
विज्ञापन
Report called for crack in protection wall of Mahadev bridge
बरेली। शहर के महादेव पुल के प्रोटेक्शन वॉल पर आई दरार के मामले में स्मार्ट सिटी की सीईओ और नगर आयुक्त निधि गुप्ता वत्स ने सेतु निगम से रिपोर्ट तलब की है। शनिवार को सेतु निगम के अधिकारियों ने मौका मुआयना कर जांच कर ली है। उम्मीद जताई जा रही है कि सोमवार को पूरे मामले की रिपोर्ट नगर आयुक्त सौंपी जाएगी।
विज्ञापन

महादेव पुल की प्रोटेक्शन वॉल में शुक्रवार को दरार आ गई थी। सूचना के बाद सेतु निगम ने आनन-फानन में टीम को भेजकर दरार की मरम्मत कराने का काम शुरू कर दिया था। शनिवार की दोपहर तक वॉल में कंक्रीट और सीमेंट का पेस्ट भरकर इसकी मरम्मत का काम किया जाता रहा। सेतु निगम तकनीकी जांच के बाद रिपोर्ट तैयार कर रहा है। बता दें कि शुक्रवार को दरार की सूचना के बाद व्यापारियों और फड़ विक्रेताओं ने इस मामले में सवाल उठाते हुए सोशल मीडिया पर कई गंभीर आरोप लगाए थे। साथ ही मेयर, डीएम और स्मार्ट सिटी की सीईओ व नगर आयुक्त से शिकायत की थी। इस प्रकरण में स्मार्ट सिटी की सीईओ निधि गुप्ता वत्स ने सेतु निगम से तकनीकी एंगल पर जांच रिपोर्ट मांगी है। सेतु निगम की टीम ने जांच रिपोर्ट तैयार कर ली है, जिसे वह नगर आयुक्त को सौंपेंगे। नगर आयुक्त ने बताया कि रिपोर्ट देखने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed