{"_id":"56ef014b4f1c1b8546f1521e","slug":"removing-the-palm-sunday-procession","type":"story","status":"publish","title_hn":"निकाला पाम संडे का जुलूस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
निकाला पाम संडे का जुलूस
ब्यूरो, अमर उजाला बरेली
Updated Mon, 21 Mar 2016 01:30 AM IST
विज्ञापन
पाम संडे का जुलूस
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ईसाई समाज का प्रमुख त्योहार पाम संडे पूरे उल्लास के साथ मनाया गया। घर से लेकर सड़कों तक लोग जोश में भरे नजर आए। गिरजाघरों में आराधना के बाद जुलूस भी निकला तो लोग उत्साह के साथ शामिल हुए और हो शन्ना, हो शन्ना के नारों से जुलूस को लय देते चलते रहे। इस बीच बिशप इग्नेशियस डिसूजा और फादर जोध सिंह ने कबूतर उड़ा कर विश्व शांति का संदेश दिया।
यह जुलूस बरेली चर्चेज एसोसिएशन की ओर से निकाला गया। जो साल्वेशन आर्मी चर्च से शुरू हुआ। इसमें सबसे आगे फादर्स, पादरीगण, सिस्टर, नन्स, साल्वेशन आर्मी आफीसर, कैडेट्स, कलिसियाओं के युवक युवतियां, संडे स्कूल बेबी फोल्ड के बच्चे सहित मैथोडिस्ट, सीएनआई, कैथोलिक, बैप्टिस्ट, पैंटीकौस्टल, असेंबली आफ विलिवर्स चर्च आफ इंडिया, इवैंजीलिकल, आल्वेशन आर्मी, इमैनबेल चर्च आदि के लोग शामिल हुए।
जुलूस के बीच प्रभु यीशु के स्वरूप की झांकी और अर्नेस्ट मैसी की निर्देशन में गायन टीम की स्तुति आराधना आकर्षण बनी रही। इसमें शामिल युवक युवतियां हाथों लिए पाम डालियां और स्लोगन पट्टियों को स्तुति की धुन पर लहराते चल रहे थे। यह जूलूस स्टेशन रोड, कचहरी, चौकी चौराहा से अय्यूब खां चौराहा पहुंचा। यहां से इसी मार्ग से वापस होकर क्राइस्ट मैथोडिस्ट चर्च पर पहुंचा।
विज्ञापन
इसमें पादरी सुनील के मसीह, परमिंदर मैसी, अमन प्रसाद, फादर डैरिक पिंटो, पादरी विलियम सैमुअल, पादरी संजीव मसीह, पादरी संजीव लाल, पादरी संजीव चौधरी, पादरी सुनील सी लाल, अनुज मैसी, मेजर अय्यूब मसीह, मेजर मसीह दयाल ने अपनी कलिसियाओं के साथ हिस्सा लिया। जुलूस का रास्ते में कई जगह पर स्वागत किया गया।
चर्च पर हुई आराधना
जुलूस के मैथोडिस्ट चर्च पहुंचने पर शाम को संयुक्त आराधना हुई। इसकी अगुवाई पादरी सुनील के मसीह ने की। इसमें बरेली के सभी चर्च के लोगों ने भाग लिया। इस कार्यक्रम में डा. डोनाल्डवी लाल, जान दयाल, विनीत मैसी, आनंद कुमार, सुरजीत सिंहस मून सिंह आदि ने व्यवस्था में सहयोग किया।