{"_id":"58598a7e4f1c1b1e64e3a3d3","slug":"removing-encroachments-on-the-team-the-altercation-with-shoppers","type":"story","status":"publish","title_hn":"अतिक्रमण हटाने पर टीम की दुकानदारों से नोकझोंक ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अतिक्रमण हटाने पर टीम की दुकानदारों से नोकझोंक
ब्यूरो/अमर उजाला, बरेली
Updated Wed, 21 Dec 2016 01:24 AM IST
विज्ञापन
Removing encroachments on the team The altercation with shoppers
- फोटो : बरेली, अमर उजाला
नगर निगम की टीम ने अयूब खां से चौपला तक अतिक्रमण अभियान चलाया। इस दौरान जेसीबी से सड़क के किनारे अतिक्रमण हटाया गया। नगर निगम टीम की इस दौरान दुकानदारों से नोकझोंक भी हो गई। टीम ने दुकानदारों का सामान जब्त कर लिया। पक्का अतिक्रमण भी ढहाया गया।
पर्यावरण अभियंता उत्तम कुमार और कर अधीक्षक राजकमल की अगुवाई में नगर निगम की टीम जेसीबी लेकर पटेल चौक पर अतिक्रमण हटाने पहुंची। यहां बड़ी संख्या में ठेले, खोखे और फुटपाथ व्यापारियों को हटाया गया। क्षेत्रीय जेई भी साथ में अतिक्रमण चिह्नित कर चल रहे थे। इस दौरान अतिक्रमणकारियों की टीम से नोकझोंक भी हो गई। अस्थाई तौर पर सड़क के किनारे लगे फड़ जेसीबी से तोड़ दिए गए। अभियान में ठेला, दो स्टाल, वसीम बैट्री का अवैध सामान, पूरन आटो इलेक्ट्रीकल का काउंटर और खोखा हटाया गया। रुबाना खाना की जूता चप्पल की दुकान, बाजार इंडिया का अवैध गेट, संजय शर्मा देहली केटो स्टोर का समान, सरताज मिस्त्री का सामान, बैट्रा और खोखा के अलावा होटल की भट्ठी तोड़ी गई। जुगनू देवी का अवैध छप्पर, रामकांत मिश्रा का होटल, नेटा, उमेश, सुरेंद्र चौधरी, लक्ष्मी मिस्त्री, महनूद्दीन का स्टाल और अवैध छप्पर समेत 18 झोपड़ियां हटाई गईं। अभियान में एक्सईएन गयूर अहमद, एई पाठक, राजस्व अधीक्षक कमल नारायण, हीरालाल, जयपाल पटेल, राम सिंह आदि शामिल थे।