फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Remove the scarf, then get another of the hectic collision

धाकड़ हटाएं तो हेकड़ की टक्कर का दूसरा कौन लाएं

Mon, 06 Nov 2017 02:23 AM IST
बरेली
बरेली Updated Mon, 06 Nov 2017 02:23 AM IST
विज्ञापन
भाजपा का शीर्ष नेतृत्व और संघ के वरिष्ठ पदाधिकारी बरेली के मेयर प्रत्याशी को लेकर बड़ी कशमकश में हैं। अब उलझन की वजह बनी धाकड़ नेता बनाम कैडर की खींचतान के बीच एक बड़ा सवाल यह भी है कि मैदान में उतरे एक पुराने हेकड़ और भारी-भरकम प्रत्याशी को टक्कर और कौन दे सकता है। धाकड़ नेता के पैरोकारों का दावा है कि पार्टी पर हेकड़ प्रत्याशी से भिड़ने वाला दूसरा धाकड़ नेता हो तो उसे टिकट दे दे, मगर रविवार रात तक धाकड़ विरोधी दिग्गज एवं कद्दावर नेता दूसरा धाकड़ नाम नहीं सुझा सके। आखिरकार गेंद लखनऊ और दिल्ली के शीर्ष नेताओं के पाले में सरका दी गई। बताया जा रहा है कि धाकड़ नेता की टक्कर का दूसरा कैडर वाला नेता चुनने की जिम्मेदारी अब दिल्ली-लखनऊ के शीर्ष संगठन पर है। फिलहाल कई दावेदार अपने पैरोकारों के साथ राजधानी में डेरा डाले हैं। लग रहा है कि टिकट साथ लेकर लौटने का इरादा है, क्योंकि भाजपा में नकटिया तक आकर भी टिकट कटने का इतिहास रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed