{"_id":"5d224e108ebc3e6cb370c538","slug":"religious-bareilly-news-bly3677331162","type":"story","status":"publish","title_hn":"जीप फंसी और करीब पहुंचे हाथी तो थर्राए वनकर्मी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जीप फंसी और करीब पहुंचे हाथी तो थर्राए वनकर्मी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली/दुनका। खेत में काम कर रहे किसानों को आगाह कर हटाने गए वनकर्मियों की जीप रास्ते में फंस गई और इसी बीच हाथी उनके नजदीक पहुंच गए। इस पर जीप में मौजूद वन कर्मी सहम गए। बमुश्किल दो ट्रैक्टरों को बुला जीप बाहर निकाली जा सकी।
रविवार शाम हाथियों ने उत्तर-पूर्व में मूवमेंट शुरू किया तो इसी बीच भारतीय वन्य जीव संस्थान देहरादून की एक्सपर्ट टीम ने देखा कि आगे कुछ दूर लोग खेतों में काम कर रहे हैं। टीम जीप से उन्हें आगाह करने बढ़ी लेकिन कीचड़ भरे कच्चे रास्ते पर उनकी जीप फंस गई। चालक जीप निकालने का प्रयास कर रहा था कि पीछे से दोनों हाथी भी जीप की ओर बढ़ते दिखे। यह देख सभी वनकर्मी सहम गए। मुख्य वन संरक्षक पीपी सिंह ने बताया कि वनकर्मी वहां से भागते तो हाथी पीछा कर सकते थे या पास आकर जीप को क्षतिग्रस्त कर सकते थे। लिहाजा सभी वनकर्मी सांसें रोककर जीप में ही बैठे रहे। जीप की सारी लाइटें जलाईं तो हाथी कुछ पीछे भी हट गए। पुलिस को फोन कर आनन-फानन में दो ट्रैक्टर मंगाए गए तब जीप को बाहर निकाला जा सका। उन्होंने बताया कि कुछ देर के लिए हाथियों व जीप के बीच फासला करीब 100 मीटर रह गया था।