{"_id":"5d224e198ebc3e6cc7689753","slug":"religious-bareilly-news-bly3677100193","type":"story","status":"publish","title_hn":"मथुरापुर में भी उर्स का विरोध थाने पहुंचे इलाके के भाजपाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मथुरापुर में भी उर्स का विरोध थाने पहुंचे इलाके के भाजपाई
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीबीगंज। इस्लामिया ग्राउंड पर अजहरी मियां के उर्स की अनुमति रद्द किए जाने के बाद रविवार को सुबह से ही मथुरापुरा में इस्लामिक स्टडी सेंटर पर इस उर्स की तैयारियां शुरू हुईं तो वहां भी विरोध शुरू हो गया। उर्स को नई परंपरा बताते हुए एकजुट हुए इलाके के भाजपाइयों ने थाने पहुंचकर मथुरापुर में उर्स की अनुमति न दिए जाने का पत्र भी पुलिस को सौंपा।
शनिवार को इस्लामिया ग्राउंड पर उर्स की अनुमति निरस्त होने के बाद रविवार को सुबह ही मथुरापुर के इस्लामिक स्टडी सेंटर में उर्स आयोजित किए जाने की चर्चा शुरू हो गई। यह शुरू हुई हलचल से उर्स की तैयारियाें की भनक लगने के बाद मथुरापुर क्षेत्र के भाजपाइयों ने विरोध शुरू कर दिया। पार्षद धर्मवीर साहू व सुखदीप कश्यप, सीबीगंज भाजपा मंडल अध्यक्ष ज्ञान प्रकाश लोधी, कैलाश बाबू गंगवार, अजय मौर्य, राम सिंह यादव और मीरगंज विधायक डीसी वर्मा के प्रतिनिधि केपी राना समेत कई भाजपाई सीबीगंज थाने जाकर इंस्पेक्टर राजकुमार भारद्वाज से मिले। उन्होंने इंस्पेक्टर को लिखित पत्र देकर कहा कि इससे पहले मदरसे में अजहरी मियां का कोई उर्स नहीं हुआ है। यह नई परंपरा डालने की कोशिश है। लिहाजा उर्स की अनुमति न दी जाए। इंस्पेक्टर सीबीगंज राजकुमार भारद्वाज ने बताया कि उर्स के विरोध की जानकारी आला अधिकारियों को दे दी गई है।