फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   relative tried to sexually assaultted a woman in Bareilly

Bareilly News: ननदोई ने किया दुष्कर्म का प्रयास, विरोध करने पर पति ने पत्नी को पीटकर घर से निकाला

Tue, 21 Feb 2023 06:50 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Tue, 21 Feb 2023 06:50 PM IST
सार

पीड़ित महिला अपनी बच्ची के साथ घर पर थी। पति बाहर गया हुआ था। इसी बीच ननदोई आ गया। उसने महिला से दुष्कर्म का प्रयास किया। महिला ने पुलिस बुला ली। 

विज्ञापन
relative tried to sexually assaultted a woman in Bareilly
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

बरेली के नवाबगंज क्षेत्र में महिला के साथ उसके ननदोई ने दुष्कर्म का प्रयास किया। महिला के शोर मचाने पर पड़ोसी आ गए। पीड़ित ने यूपी 112 पर फोन कर पुलिस को बुला लिया। इसी बीच ननदोई फरार हो गया। घटना के वक्त महिला का पति घर पर नहीं था। जब वह घर पहुंचा तो उसने आरोपी के खिलाफ कार्रवाई करने की बजाय पत्नी को ही पीटकर घर से निकाल दिया। पीड़ित महिला ने थाना नवाबगंज में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक नवाबगंज क्षेत्र के एक गांव निवासी एक महिला 16 फरवरी की रात अपनी बच्ची के साथ घर पर थी। उसका पति घर से बाहर गया हुआ था। इसी बीच महिला का ननदोई उसके घर आ गया। वह बहेड़ी के एक गांव का रहने वाला है। महिला को अकेला देख ननदोई ने बुरी नियत से उसे दबोच लिया और दुष्कर्म का प्रयास किया। महिला ने 112 नंबर पर फोन कर प़ुलिस बुला ली। 
विज्ञापन


पुलिस के पहुंचने से पहले ही ननदोई फरार हो गया। जब महिला के पति को जानकारी हुई तो उसने पत्नी को ही पीट दिया। उसने ननदोई के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की। वह इस बात से नाराज था कि पत्नी से पुलिस क्यों बुलाई। इस पर पति ने पत्नी को पीटकर घर से निकाल दिया। मंगलवार को पीड़ित ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed