फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Register Waqf properties on the Umeed portal as soon as possible: Ahsan Mian

वक्फ संपत्तियों को जल्द से जल्द उम्मीद पोर्टल पर कराएं दर्ज : अहसन मियां

Sat, 22 Nov 2025 03:02 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 22 Nov 2025 03:02 AM IST
विज्ञापन
Register Waqf properties on the Umeed portal as soon as possible: Ahsan Mian
बरेली। दरगाह आला हजरत के सज्जादानशीन मुफ्ती अहसन रजा कादरी (अहसन मियां) ने वक्फ संपत्तियों को जल्द से जल्द उम्मीद पोर्टल पर दर्ज कराने की अपील की है। उन्होंने मस्जिद, दरगाह, खानकाह, कब्रिस्तानों, मदरसों, मकतबों के सभी जिम्मेदारों से कहा है कि इस समय वक्फ संपत्तियों के पंजीकरण कराने की प्रक्रिया हुकूमत की ओर से चल रही है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि जिन मुतवल्लियों या जिम्मेदारों ने अब तक उम्मीद पोर्टल पर वक्फ संपत्ति दर्ज नहीं कराई हैं वो पांच दिसंबर से पहले दर्ज करा लें, क्योंकि वक्फ संपत्तियां हमारे बुजुर्गों की निशानी है। इसकी हिफाजत और रखरखाव का जिम्मा भी हम सब का है। दरगाह से जुड़े नासिर कुरैशी ने बताया कि किसी मुतवल्ली को कोई दिक्कत आती है तो टीटीएस के जिम्मेदार फैज मंसूरी व इशरत नूरी से 9897070701 व 7906478223 या दरगाह स्थित टीटीएस कार्यालय पर संपर्क कर सकते है। उम्मीद पोर्टल से संबंधित कैंप 23 नवंबर को सुबह 10 बजे से दोपहर दो बजे तक दरगाह मुख्यालय पर लगाया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed