फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Red gate overbridge: Service road not built before rains will be stalled for several months

लाल फाटक ओवरब्रिजः बारिश से पहले नहीं बनी सर्विस रोड तो कई महीने ठप हो जाएगा निर्माण

Mon, 01 Jun 2020 01:40 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 01 Jun 2020 01:40 AM IST
विज्ञापन
Red gate overbridge: Service road not built before rains will be stalled for several months
demo pic - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
बरेली। लाल फाटक पर सर्विस रोड बनाने का काम बेहद धीमी रफ्तार से चल रहा है। सर्विस रोड वर्षाकाल शुरू होने से पहले नहीं बना तो फिर मिट्टी के भराव सहित कई काम नहीं हो सकेंगे। ट्रैफिक डायवर्ट न हो पाने से रेलवे के ओवरब्रिज का काम फिर तीन से चार महीने के लिए बंद हो जाएगा।
विज्ञापन

सेतु निगम को लाल फाटक पर दोनों रेलवे क्रासिंग के समानांतर करीब 320 मीटर लंबी सर्विस रोड लगभग एक करोड़ की लागत से बनानी है। यह काम जनवरी में ही पूरा करना था, लेकिन लॉकडाउन की वजह से निर्माण ठप हो गया। इस मामले में कमिश्नर रणवीर प्रसाद ने भी सेतु निगम के अधिकारियों की फटकार लगाई थी। इधर, लॉकडाउन कुछ दिन पहले सेतु निगम ने मिट्टी का भराव तो शुरू करा दिया, लेकिन निर्माण की रफ्तार बहुत कम है। बारिश से पहले मिट्टी के भराव और कोलतार का काम न शुरू हुआ तो सर्विस रोड बारिश के मौसम के बाद ही बन पाएगी, जबकि रेलवे को क्रासिंग के ऊपर अपने हिस्से का ओवरब्रिज बनाने के लिए फिर से लंबा इंतजार करना होगा। गौरतलब है कि यह रोड न बन पाने से रेलवे पिछले सितंबर से निर्माण कार्य शुरू कराने का इंतजार कर रहा है।
विज्ञापन

सर्विस रोड को जल्द बनाने की कोशिश है। बारिश से पहले निर्माण पूरा कराने के निर्देश ठेकेदार को दे दिए गए हैं। - वीके सेन, डीपीएम, सेतु निगम

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed